फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting: Corona cases will increase if more relaxation is given in restrictions

हिमाचल कैबिनेट बैठक: मंदिर खोलने का फैसला संभव, 12वीं कक्षा के अंक निर्धारण फॉर्मूले को भी मिल सकती है हरी झंडी

Tue, 22 Jun 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Jun 2021 05:00 AM IST
सार

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को प्रदेश अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में प्रस्तावित है। इसमें कई अहम निर्णय हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Himachal cabinet meeting: Corona cases will increase if more relaxation is given in restrictions
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगी। इस बैठक में कोरोना की वजह से बंद मंदिरों को खोलने पर फैसला हो सकता है। 

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के अंक निर्धारण के लिए बनाए गए फॉर्मूले को भी मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिल सकती है। बोर्ड ने सीबीएसई के अंक निर्धारण के फॉर्मूले में कुछ बदलाव किया है। नए फार्मूले के तहत अप्रैल में हुई 12वीं कक्षा के अंग्रेजी कक्षा की परीक्षा और फर्स्ट व सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंकों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पांच बिंदु सीबीएसई के शामिल किए गए हैं। बारहवीं कक्षा का अप्रैल में अंग्रेजी विषय का पेपर हो चुका है। प्रैक्टिकल, प्री बोर्ड और फर्स्ट व सेकेंड टर्म की परीक्षाएं भी हो चुकी हैं। बैठक में स्कूलों को खोलने का मामला भी चर्चा के लिए जाएगा। स्कूलों में बरसात की छुट्टियां देने के बारे में चर्चा हो सकती है। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के अनुसार 15 जुलाई से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अवकाश दिया जा सकता है। शीतकालीन स्कूलों में अगस्त के दौरान छुट्टियां देने की योजना है। कोरोना को लेकर बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी एक प्रस्तुति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एजेंडों पर भी होगा मंथन
पंजाब के छठे वेतन आयोग के बारे में हो सकती है चर्चा   
राज्य से बाहर और अन्य राज्यों से हिमाचल के लिए अंतरराज्यीय बसें शुरू करने का मामला 
बाहर से आने वाले लोगों के पंजीकरण की प्रक्रिया पर भी फिर से बात होगी। इस प्रक्रिया में अधिक ढील देने पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फिर से फै लने की आशंका है। ऐसे में सख्ती की जा सकती है। 
कारोबारी कह रहे हैं कि उन्हें पांच बजे के बाद भी दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। इस बारे में भी विचार हो सकता है। 

 बंदिशों में और रियायत दी तो बढ़ेंगे कोरोना के मामले
कोरोना बंदिशों में और छूट दिए जाने से प्रदेश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में बाहरी राज्यों के लिए बसें न चलाने, मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए न खोलने की सिफारिश करेगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि प्रदेश में इस समय 2500 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं। जब तक यह आंकड़ा एक हजार से नीचे नहीं आ जाता, ढील देना भारी पड़ सकता है। महकमे ने कैबिनेट के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया है।

इसमें स्वास्थ्य सचिव कोरोना की वास्तविक स्थिति के बारे में प्रस्तुति देंगे। हालांकि, विभाग कह रहा है कि मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएं। पुजारी मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन लोगों की भीड़ उमड़ने से कोरोना फैलेगा। हिमाचल में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर मचाया है। दो हजार से ज्यादा लोगों की इस लहर में जान गई है। एक्टिव मामलों का ग्राफ भी इसी लहर में बढ़ा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ढील देने के पक्ष में नहीं है।  


बाजारों की भीड़ ने भी बढ़ाई चिंता
हिमाचल के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाहरी राज्यों से लोगों का आना जारी है। ज्यादातर लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। इस सभी बातों ने महकमे की चिंता बढ़ाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed