फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Meeting Decisions Today: Cabinet approved to implement new education policy 2020 in himachal pradesh

Himachal Cabinet Meeting: प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Mon, 24 Aug 2020 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Aug 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting Decisions Today: Cabinet approved to implement new education policy 2020  in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सोमवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बैठक में विस्तृत प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नीति को लागू करने के लिए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की जाएगी। यह टास्क फोर्स आने वाले दिनों में सभी हितधारकों के साथ चर्चा करने के बाद प्रदेश में नई शिक्षा नीति को लागू करने का काम करेगी। टास्क फोर्स का समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया। टास्क फोर्स में शिक्षा सचिव के अलावा सचिव स्वास्थ्य, वित्त, तकनीकी शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सदस्य होंगे।

विज्ञापन


सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति या उनके प्रतिनिधि, एससीईआरटी सोलन के प्रिंसिपल, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक भी सदस्य होंगे। उच्च शिक्षा से लेकर प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशेषज्ञ व कुछ एनजीओ भी सदस्य बनाए जाएंगे। मंत्रिमंडल ने नई शिक्षा नीति लाने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया, जिसमें रोजगार चाहने वालों के स्थान पर रोजगार प्रदाताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह नीति विद्यार्थियों को रटने की आदत से समीक्षात्मक सोच की ओर अग्रसर करेगी। इस नीति में नए पाठ्यक्रम ढांचे की अवधारणा भी की गई है ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक और गणितीय सोच के अतिरिक्त शिक्षा पर सार्वजनिक निवेश 4.43 फीसदी से बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद का छह फीसदी किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed