शिक्षा विभाग कैबिनेट बैठक में इन दो योजनाओं पर देगा प्रस्तुति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के अधिकारी मंगलवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में दो योजनाओं की प्रस्तुतियां देंगे। मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना और अखंड ज्योति योजना से विभागीय अधिकारी सरकार को अवगत करवाएंगे। इसके अलावा कौशल विकास विश्वविद्यालय और एसएमसी से शिक्षक भर्ती को लेकर भी बैठक में फैसला होने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में शिक्षकों के नए पद भरने को लेकर घोषणा हो सकती है। मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना के तहत प्रदेश में आवासीय सुविधा वाले दस आदर्श विद्यालय खोले जाने हैं। लड़कियों को ही इन विद्यालयों में प्रवेश देने का प्रस्ताव है। इन स्कूलों के लिए शिक्षकों के लिए अलग से कैडर देने का प्रस्ताव है।
नौ जुलाई को इस मामले को कैबिनेट में ले जाया गया लेकिन चर्चा नहीं हो सकी। सरकार ने आगामी बैठक में इसकी प्रस्तुति देने को कहा था। इसके अलावा ‘अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना को लेकर भी प्रस्तुति दी जाएगी।
इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट बढ़ाने के तरीकों को विस्तार से बताया जाएगा। बैठक में सिरमौर के कालाअंब में केंद्र सरकार के स्किल इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया अभियान के तहत कौशल विकास विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा। नौ जुलाई की बैठक में तकनीकी कारणों के चलते यह प्रस्ताव ड्राप हो गया था।
कौशल विकास विश्वविद्यालय के तहत तकनीकी शिक्षा पर जोर देेते हुए आईटीआई के बाद पीएचडी तक की तकनीकी शिक्षा देने की योजना है। बैठक में एसएमसी के माध्यम से शिक्षक भर्ती को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में एसएमसी से भर्ती को लेकर नियम तय करके दिए गए थे।
इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया गया। कहा गया कि सभी को भर्ती में समान अवसर दिया जाए। आरटीई नियम के तहत टेट पास को ही शिक्षक नियुक्त किया जाए। शिक्षकों की पहली नियुक्ति के लिए हार्ड एरिया ऐसे हों, जहां बीते एक साल से शिक्षकों की नियुक्ति न हुई हो। इसके अलावा पूर्व में भर्ती किए गए अस्थायी शिक्षकों के कोर्ट में विचाराधीन मामलों के स्टेटस से भी अवगत कराया गया है।
15 लाख को स्वास्थ्य बीमा की मिल सकती मंजूरी
हिमाचल के करीब 15 लाख लोगों को लाभ देने के लिए स्वास्थ्य बीमा योेजना पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल सकती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से लागू की जा रही इस स्कीम का प्रारूप क्या रहेगा, इस पर चर्चा हो सकती है।
इसका लाभ प्रदेश के उन लोगों को मिलना है जो किसी अन्य योजना में कवर नहीं हैं। सुबह 11 बजे शुरू होने जा रही बैठक में मानसून सत्र की तिथियां भी तय हो सकती हैं।
इसके अलावा एसएमसी से शिक्षक भर्ती करने और सिरमौर के कालाअंब में कौशल विकास विश्वविद्यालय खोलने पर भी फै सला होने की संभावना है। बैठक में शिक्षकों के नए पद भरने पर भी मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना में प्रदेश में आवासीय सुविधा वाले दस आदर्श विद्यालय खोले जाने हैं।