{"_id":"63bac191d352917021232e03","slug":"himachal-cabinet-expansion-cabinet-minister-vikramaditya-singh-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cabinet: हॉलीलॉज के समानांतर खड़े कर दिए दो मंत्री, अटकलों पर लगा विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cabinet: हॉलीलॉज के समानांतर खड़े कर दिए दो मंत्री, अटकलों पर लगा विराम
Mon, 09 Jan 2023 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Jan 2023 12:20 PM IST
सार
सुक्खू मंत्रिमंडल में विक्रमादित्य मंत्री बनाए गए हैं और अब उनका इंतजार खत्म हुआ है। इसके साथ ही एक महीने से चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।
विज्ञापन
शपथ लेते विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुक्खू मंत्रिमंडल में हॉलीलॉज के समानांतर दो और युवा मंत्री खड़े कर दिए हैं। पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र ने अपने करीबी जिला शिमला के जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर और कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह को मंत्री बनाकर समानांतर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि, प्रतिभा वीरभद्र सिंह खेमे के कई विधायकों को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इसके साथ ही एक महीने से वीरभद्र के बेटे को मंत्री बनाने को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगा है। जिला कांगड़ा से इकलौते मंत्री बने चंद्र कुमार भी पहले वीरभद्र गुट में रहे हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में हॉलीलॉज से दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी मंडी से सांसद हैं और उनको प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान ही सौंपी गई है। वीरभद्र सिंह के पुत्र और शिमला ग्रामीण से दूसरी बार विधायक चुनकर आए विक्रमादित्य सिंह को मंत्री बनाने के लिए दबाव बनाया हुआ था।
विज्ञापन
बीते दिनों प्रतिभा के पांव छूने से चर्चा में आए शांडिल
नवनियुक्त मंत्री धनी राम शांडिल बीते दिनों कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पांव छूने के बाद चर्चा में आए थे। हालांकि, शांडिल सीडब्ल्यूसी के सदस्य बनने के बाद से 10 जनपथ के करीब आए थे। इसका फायदा धनीराम शांडिल के मंत्री बनने में मिला है। वीरभद्र मंत्रिमंडल में भी शांडिल के पास मंत्री पद रहा है।