फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet expansion cabinet minister Vikramaditya Singh story

Himachal Cabinet: हॉलीलॉज के समानांतर खड़े कर दिए दो मंत्री, अटकलों पर लगा विराम

Mon, 09 Jan 2023 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Jan 2023 12:20 PM IST
सार

सुक्खू मंत्रिमंडल में विक्रमादित्य मंत्री बनाए गए हैं और अब उनका इंतजार खत्म हुआ है। इसके साथ ही एक महीने से चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। 

विज्ञापन
himachal cabinet expansion cabinet minister Vikramaditya Singh story
शपथ लेते विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुक्खू मंत्रिमंडल में हॉलीलॉज के समानांतर दो और युवा मंत्री खड़े कर दिए हैं। पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र ने अपने करीबी जिला शिमला के जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर और कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह को मंत्री बनाकर समानांतर खड़ा कर दिया है।  

विज्ञापन


हालांकि, प्रतिभा वीरभद्र सिंह खेमे के कई विधायकों को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इसके साथ ही एक महीने से वीरभद्र के बेटे को मंत्री बनाने को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगा है। जिला कांगड़ा से इकलौते मंत्री बने चंद्र कुमार भी पहले वीरभद्र गुट में रहे हैं।  
विज्ञापन


वर्तमान में हॉलीलॉज से दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी मंडी से सांसद हैं और उनको प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान ही सौंपी गई है। वीरभद्र सिंह के पुत्र और शिमला ग्रामीण से दूसरी बार विधायक चुनकर आए विक्रमादित्य सिंह को मंत्री बनाने के लिए दबाव बनाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों प्रतिभा के पांव छूने से चर्चा में आए शांडिल
नवनियुक्त मंत्री धनी राम शांडिल बीते दिनों कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पांव छूने के बाद चर्चा में आए थे। हालांकि, शांडिल सीडब्ल्यूसी के सदस्य बनने के बाद से 10 जनपथ के करीब आए थे। इसका फायदा धनीराम शांडिल के मंत्री बनने में मिला है। वीरभद्र मंत्रिमंडल में भी शांडिल के पास मंत्री पद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed