फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet decesion.

एक क्लिक में पढ़ें कैबिनेट के ये 10 बड़े फैसले

Wed, 10 Dec 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Wed, 10 Dec 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet decesion.

हिमाचल सरकार ने राज्य के विधायकों के वाहनों पर लालबत्ती लगाने की मांग दोबारा खारिज कर दी है। मंगलवार शाम तपोवन विधानभवन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर लंबे समय तक चर्चा हुई।

विज्ञापन


तय हुआ कि विधायक अपने वाहनों पर केवल एंबर यानी संतरी बत्ती ही लगा सकेंगे। कैटेगिरी अलग करने के लिए फैसला लिया गया कि अब सभी अफसर नीली बत्ती ही प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


विधायकों के विरोध को शांत करने के लिए ये फैसला भी हुआ कि डेड बॉडी वैन से एंबर लाइट हटाई जाएगी। इन गाडि़यों को किसी और रंग की लाइट मिलेगी।

खनन पट्टों की प्रक्रिया आसान

himachal cabinet decesion.

राज्य में खनन पट्टों की प्रक्रिया को और आसान करते हुए कैबिनेट ने 8 हेक्टेयर तक की माइनिंग लीज केवल हिमाचलियों के लिए आरक्षित कर दी। अब 10 साल तक मिलेगी 5 हेक्टेयर तक की लीज।

कैबिनेट ने फैसला लिया कि सिरमौर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को नाहन अस्पताल परिसर में ही स्थापित किया जाए। इसके लिए पहले निजी भूमि खरीदने की योजना थी। इसके लिए राज्य सरकार को अठारह करोड़ की धनराशि खर्च करनी पड़ रही थी।

कैबिनेट ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए पॉलीटेक्निक छात्रों को थर्ड ईयर में एडमिशन के लिए स्पेशल चांस दे दिया। फर्स्ट ईयर में कंपार्टमेंट आने के बाद इन्होंने सेंकेड ईयर में प्रवेश ले लिया था। ये मसला काफी समय से विवादित रहा है।

डाक्टरों के भरें जाएंगे 100 पद

himachal cabinet decesion.

मंत्रिमंडल ने राज्य में डाक्टरों के 100 पद का भी निर्णय लिया। शिमला की धामी पीएचसी को स्टाफ दिया गया। ऊना जिला के टाहलीवाल को नगर पंचायत का दर्जा देने का फैसला लिया गया।

रामपुर नगर परिषद का दायरा बढ़ेगा। धर्मशाला के जोनल अस्पताल को सीटी स्कैन मशीन देने का भी फैसला लिया गया। कैबिनेट ने राज्य की बायोमास पॉलिसी को भी मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed