फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet: Both the new ministers of Sukhu are MBA and B.Tech pass.

हिमाचल मंत्रिमंडल: सुक्खू के दोनों नए मंत्री एमबीए और बीटेक पास

Wed, 13 Dec 2023 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Dec 2023 11:13 AM IST
सार

 राजेश धर्माणी ने एनआईटी हमीरपुर से बीटेक (सिविल) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से एमबीए की शिक्षा ग्रहण की है। वहीं यादविंद्र गोमा ने बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) तथा आईईईटी बद्दी से एमबीए किया है।

विज्ञापन
Himachal Cabinet: Both the new ministers of Sukhu are MBA and B.Tech pass.
मंत्री राजेश धर्माणी और राजेश धर्माणी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुक्खू कैबिनेट में शामिल दोनों नए मंत्री काफी पढ़े-लिखे हैं। राजेश धर्माणी ने एनआईटी हमीरपुर से बीटेक (सिविल) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से एमबीए की शिक्षा ग्रहण की है। वहीं यादविंद्र गोमा ने बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) तथा आईईईटी बद्दी से एमबीए किया है। धर्माणी का विवाह सोनिका शर्मा से हुआ। इनकी एक सुपुत्री है। धर्माणी प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव, उपाध्यक्ष तथा महासचिव पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस समिति के सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव एवं एनएसयूआई तकनीकी प्रकोष्ठ के संयोजक भी रहे।   धर्माणी लोक लेखा और ई-गवर्नेंस-सह-सामान्य प्रयोजन समितियों के सदस्य भी नामित हुए। कृषि एवं सेरीकल्चर में विशेष अभिरुचि रखने वाले धर्माणी समाज सेवा में भी निरंतर सक्रिय रहे हैं और गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में इनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। यादविंद्र गोमा का विवाह नीलम गोमा से हुआ। इनकी एक सुपुत्री है। वह अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष और कल्याण एवं नियम समितियों के सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए। 

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए सीएम के साथ: धर्माणी
शिमला। कैबिनेट में शामिल हुए मत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वह मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं। हिमाचल छोटा राज्य है। मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया है। इसमें मुख्यमंत्री का भरपूर सहयोग किया जाएगा। हिमाचल को संपन्न प्रदेश बनाया जाना है। देश-दुनिया की जो भी बेस्ट प्रैक्टिस होगी, उसे अपनाया जाएगा। अभी सरकार की ओर से विभाग मिलने बाकी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय नेतृत्व सहित हिमाचल की जनता का आभार जताया है।
विज्ञापन


चुनावी बेला में दी जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा : गोमा
शिमला। मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि चुनावी बेला पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने उन्हें जिम्मेदारी दी है। वह इसे बखूबी निभाएंगे। अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। कहा कि वह सीएम की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया है। सरकार की ओर से उन्हें जो भी विभाग दिए जाएंगे, उन पर काम होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed