फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal C&V Teacher union demands regarding C&V teachers

स्कूलों में सीएंडवी शिक्षकों के हजारों पद खाली, पढ़ाई में पिछड़ रहे बच्चे

Wed, 11 Jul 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Jul 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
himachal C&V Teacher union demands regarding C&V teachers

राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से 5531 सीएंडवी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने रिक्त पदों को बैचवाइज और कमीशन के आधार पर भरने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकांश स्कूल बिना शारीरिक शिक्षक और कला अध्यापकों के चल रहे हैं। सबसे ज्यादा पद शारीरिक शिक्षकों के 1861 तथा कला अध्यापकों के 1467 पद खाली हैं। इससे इन विषयों के बच्चे पढ़ाई में पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि हाल ही में सरकार ने कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग में कई पदों को भरने की स्वीकृति दी है लेकिन सीएंडवी शिक्षकों के सबसे ज्यादा पद रिक्त होने के बावजूद भी शिक्षा विभाग ने पदों को भरने के लिए सरकार और वित्त विभाग को स्वीकृति के लिए नही भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएंडवी के 2000 पदों को भरने का प्रस्ताव रखने की मांग

himachal C&V Teacher union demands regarding C&V teachers

संघ ने शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा से आग्रह किया है कि आगामी कैबिनेट की बैठक में सीएंडवी के 2000 पदों को भरने का प्रस्ताव रख कर स्वीकृति प्रदान करवाएं। शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा पीईटी के 1861, कला अध्यापक के 1467, शास्त्री के 1181,भाषा अध्यापक के 768 पद रिक्त हैं।

बिलासपुर में 424, चंबा में 475, हमीरपुर में 437, कांगड़ा में 869, किन्नौर में 67, कुल्लू में 267, स्पीति में 13, केलांग में 35, मंडी में 825, शिमला में 789, सिरमौर में 512, सोलन में 409, ऊना में 409 सीएंडवी अध्यापकों के पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed