{"_id":"61545eda8ebc3e0b9d08ee0a","slug":"himachal-byelections-cm-jairam-said-that-bjp-will-announce-candidates-on-october-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल उपचुनाव: सीएम जयराम बोले- भाजपा सात अक्तूबर को करेगी प्रत्याशियों का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल उपचुनाव: सीएम जयराम बोले- भाजपा सात अक्तूबर को करेगी प्रत्याशियों का एलान
Wed, 29 Sep 2021 07:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/करसोग
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/करसोग
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले सात अक्तूबर को प्रत्याशियों का एलान करेगी। कहा कि चुनाव मैदान में सशक्त प्रत्याशी उतारे जाएंगे। बुधवार को सीएम शिमला से करसोग होते हुए सराज पहुंचे और मां शिकारी देवी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मंडी में सीएम जयराम पत्नी डॉ. साधना के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों में उतरने वाले प्रत्याशियों को लेकर भाजपा नवरात्रों में अपने पत्ते खोलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले सात अक्तूबर को प्रत्याशियों का एलान करेगी। कहा कि चुनाव मैदान में सशक्त प्रत्याशी उतारे जाएंगे। बुधवार को सीएम शिमला से करसोग होते हुए सराज पहुंचे और मां शिकारी देवी का आशीर्वाद लिया। वह 30 सितंबर और एक अक्तूबर को सराज में भाजपा की बैठकों में हिस्सा लेंगे। बुधवार को सराज स्थित अपने पैतृक गांव तांदी जाते वक्त सीएम ने करसोग में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा उपचुनावों में प्रत्याशियों के नाम के पत्ते सात अक्तूबर को खोलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अलका लांबा बोलीं- हिमाचल के युवाओं को नशे से बचाएं नड्डा और अनुराग, सिद्धू का राजनीति में समय पूरा
विज्ञापन
सीएम गुरुवार और शुक्रवार को सराज क्षेत्र में बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि माता शिकारी देवी के दर्शन करने के बाद वह चुनाव प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिकारी देवी एक अहम धार्मिक पर्यटन स्थल है। उम्मीदवारों की घोषणा के सवाल पर सीएम बोले- सात अक्तूबर को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सीएम बनने के बाद पहली बार माता शिकारी देवी के दर्शन के लिए जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए उपायुक्त मंडी पहले ही मंदिर कमेटी के साथ मिलकर तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही हरकत में आई भाजपा
मंडी लोकसभा के अलावा जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश भाजपा हरकत में आ गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को जहां मंडी में प्रचार के लिए पहुंच गए, वहीं शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जुब्बल कोटखाई में मोर्चा संभाल लिया। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी और अन्य मंत्री भी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री ने करसोग में पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी एकजुट होकर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने की बात कही। उधर, मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जुब्बल-कोटखाई जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उपचुनाव के लिए कमर कसने को कहा।
सौदान सिंह और खन्ना 2 अक्तूबर को हिमाचल आएंगे
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन दो अक्तूबर को फिर हिमाचल प्रदेश आ सकते हैं। 3 अक्तूबर को संभावित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में वे मौजूद रह सकते हैं। चुनाव प्रभारी मंत्रियों की भी बैठक लेंगे।
कृपाल परमार और चेतन बरागटा सीएम से टिप्स लेने के बाद चुनाव क्षेत्र में डटे
फतेहपुर से भाजपा के संभावित प्रत्याशी पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार और जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर से टिप्स लेकर बुधवार को प्रचार के लिए निकल गए। परमार बोले कि वह अपने हलके में हैं और लोगों से मिल रहे हैं। चेतन बरागटा बोले कि प्रभारी मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ वह भी अपने क्षेत्र में प्रचार में जुट गए हैं।