फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal by elections: Chetan Bragta's independent challenge, BJP celebrated Govind and Kripal

हिमाचल उपचुनाव: भाजपा ने गोविंद और कृपाल तो मनाए पर बगावत कर चेतन ने निर्दलीय भरा परचा

Fri, 08 Oct 2021 11:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Oct 2021 11:17 PM IST
सार

चेतन बरागटा आजाद उम्मीदवार के रूप में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनौती देंगे। भाजपा ने अर्की से पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा और फतेहपुर से पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार को मना लिया है। वहीं मंडी में कांग्रेस टिकट पर पूर्व सांसद एवं पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस से रोहित ठाकुर, भाजपा से नीलम सरैईक, फतेहपुर में भाजपा से बलदेव ठाकुर और अर्की में भाजपा से रतनपाल सिंह ने नामांकन भरे। 

विज्ञापन
Himachal by elections: Chetan Bragta's independent challenge, BJP celebrated Govind and Kripal
चेतन बरागटा की आजाद चुनौती, भाजपा ने मनाए गोविंद और कृपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा आजाद उम्मीदवार के रूप में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनौती देंगे। उन्होंने शुक्रवार को बतौर निर्दलीय अपना नामांकन भरा। भाजपा ने अर्की से पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा और फतेहपुर से पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार को मना लिया है। वहीं मंडी में कांग्रेस टिकट पर पूर्व सांसद एवं पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस से रोहित ठाकुर, भाजपा से नीलम सरैईक, फतेहपुर में भाजपा से बलदेव ठाकुर और अर्की में भाजपा से रतनपाल सिंह ने नामांकन भरे। उधर, मंडी के सेरी मंच में प्रतिभा सिंह के कार्यक्रम में इतने ज्यादा लोग पहुंच गए कि कुर्सियां भी कम पड़ गईं। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए बाद में गेट तक बंद करना पड़ा। फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर और जुब्बल-कोटखाई में नीलम सरैईक के परचा भरने के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद मौजूद रहे।

विज्ञापन


वह पार्टी की ओर से हायर हेलीकॉप्टर में दोनों जगह गए। नीलम सरैईक के परचा भरने के बाद आयोजित कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी कम रहने से यहां कुर्सियां भी खाली रह गईं। जुब्बल-कोटखाई में भाजपा का टिकट न मिलने से रुष्ट चेतन बरागटा के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे। सड़कों पर इन्होंने भाजपा प्रत्याशी के साथ जा रही गाड़ियां तक रोक डालीं। चेतन बरागटा के समर्थकों ने जुब्बल-कोटखाई के चुनाव प्रभारी सुरेश भारद्वाज के खिलाफ नारे तक लगा दिए। हालांकि अर्की में भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा और फतेहपुर में पूर्व सांसद कृपाल परमार को पार्टी मनाने में कामयाब रही। दोनों ने पार्टी हित में बतौर प्रत्याशी अपना परचा नहीं भरा। हालांकि वे नामांकन के बाद जनसभा में नहीं पहुंचे, लेकिन सीएम जयराम उन्हें अपने साथ हेलीकाप्टर में शिमला के जुब्बल-कोटखाई लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed