फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal by election: Seven in BJP and two more contenders with Sudhir in Congress

धर्मशाला उपचुनाव: भाजपा में सात और कांग्रेस में सुधीर के साथ दो और दावेदार

Thu, 19 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal by election: Seven in BJP and two more contenders with Sudhir in Congress
प्रतीकात्मक तस्वीर

धर्मशाला उपचुनाव की सरगर्मी सुरूर पर है। सियासी ऊहापोह के बीच एक से डेढ़ हफ्ते के भीतर भाजपा और कांग्रेस टिकटों पर मुहर लगा सकती हैं। भाजपा में प्रत्याशी के तौर पर सात नामों पर चर्चा चल रही है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का नाम चल रहा था लेकिन अचानक उभरी गुटबाजी के बाद अब दो और नाम देवेंद्र जग्गी और विजय इंद्र कर्ण के जुड़ गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है। इससे इतर स्थानीय नेता को टिकट की पैरवी के शिगूफे ने प्रदेश भाजपा हाईकमान को उलझा दिया है। आईबी और आरएसएस ने सर्वे कर दिल्ली और सीआईडी ने शिमला में रिपोर्ट सौंप दी है। टिकट की चाह में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी बार-बार दिल्ली में हाईकमान के पास हाजिरी लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्टों में भाजपा से उमेश दत्त, संजय शर्मा, विशाल नैहरिया, सचिन शर्मा, राजीव भारद्वाज, राकेश शर्मा और आनंद शर्मा के नाम चल रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व भी इन्हीं नामों पर मंथन कर रहा है। लेकिन, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के स्थानीय नेता को टिकट देने के बयान के बाद इनमें से कुछ नामों पर कैंची चल सकती है। हालांकि, अंदरखाते हाईकमान स्थानीय नेता का मतलब पूरा जिला कांगड़ा निकाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए, धर्मशाला विस क्षेत्र के बाहर के दावेदारों के नामों पर कैंची चलने की संभावना कम है। इसके अलावा भाजपा में दो महिला नेता मोदी नाम की लॉटरी के इंतजार में हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि आचार संहिता लगने के एक हफ्ते के भीतर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय रत्न ने कहा हाईकमान जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगा।  

उपचुनाव में भी शांता, धूमल और नड्डा

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो उमेश दत्त दिल्ली, विशाल नैहरिया प्रदेश संगठन, राजीव भारद्वाज शांता कुमार, सचिन शर्मा आरएसएस, संजय शर्मा जेपी नड्डा और प्रेम कुमार धूमल, राकेश शर्मा संगठन और आनंद शर्मा टिकट के लिए सांसद किशन कपूर के भरोसे हैं।

तो क्या नाराज हैं कपूर
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो उपचुनाव में सांसद किशन कपूर प्रदेश हाईकमान से नाराज बताए जा रहे हैं। कपूर के करीबियों का कहना है कि मंत्री पद छोड़ने के बदले में हाईकमान ने कपूर से उनके बेटे को उपचुनाव में टिकट देने का वायदा किया था। बेटे को टिकट के लिए मना होने के बाद कपूर नाराज बताए जा रहे हैं। उपचुनाव में लोकल नेता को ही टिकट देने के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के बयान को भी इस सियासी पैचअप के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed