{"_id":"615ee2828ebc3e05cd4e812a","slug":"himachal-by-election-congress-constituted-election-campaign-committee-of-37-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव हिमाचल: कांग्रेस ने बनाई प्रचार समिति, सुधीर और अग्निहोत्री समेत 37 नेता शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव हिमाचल: कांग्रेस ने बनाई प्रचार समिति, सुधीर और अग्निहोत्री समेत 37 नेता शामिल
Thu, 07 Oct 2021 05:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Oct 2021 05:37 PM IST
सार
उपचुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस ने सूबे के 37 नेताओं की प्रचार समिति गठित कर दी है। शुक्रवार को प्रतिभा वीरभद्र सिंह के नामांकन दाखिल करने के बाद मंडी के सेरी मंच में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित अधिकांश बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने उपचुनाव में प्रचार के लिए 37 नेताओं की समिति गठित की है। शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा वीरभद्र सिंह के नामांकन दाखिल करने के बाद सेरी मंच में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित अधिकांश बड़े नेता मौजूद रहेंगे।शुक्ला ने चुनाव प्रचार समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीएम जयराम बोले- सब्र रखें विक्रमादित्य, हमने बोलना शुरू किया तो सुनना मुश्किल होगा
विज्ञापन
इसमें कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकुर सहित विधायक रामलाल ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, कुलदीप कुमार, हर्षवर्धन चौहान, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, हर्ष महाजन, गंगू राम मुसाफिर, लखविंदर सिंह राणा, जगत सिंह नेगी, चंद्र कुमार, अनिरुद्ध सिंह, रजनीश किमटा, सुंदर सिंह ठाकुर, विनय कुमार, नंद लाल, सतपाल रायजादा, मोहनलाल ब्राक्टा, रघुवीर सिंह बाली, रंगीला राम राव, आशीष बुटेल, अनीता वर्मा, पवन कुमार काजल, राजेंद्र जार, दवेंद्र सिंह जग्गी, दयाल प्यारी, जैनब चंदेल, निगम भंडारी, छत्र सिंह, यादवेंद्र गोमा, यदोपति ठाकुर, हरदीप बावा, अनुराग शर्मा और मनीष ठाकुर को शामिल किया गया है। राठौर ने कहा है कि भाजपा ने दावेदारों के टिकट बदलकर हार मान ली है।
विज्ञापन
जनता पढ़ाएगी भाजपा को नीति का पाठ : धांटा
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने कहा कि जो सरकार एक साल से किसानों के लिए नीति नहीं बना पा रही हो, सरकारी नौकरियों में धांधली करा रही हो। महामारी के इस काल में स्वास्थ्य सेवाओं में घोटाले करा रही हो। उस सरकार के मुख्यमंत्री को यह सब कहने से पहले अपने सरकार की कार्यशैली और कार्यनीति पर गौर करना चाहिए। कांग्रेस के पास सशक्त व योग्य नेता थे और हैं जो जनता की सेवा देश भक्ति की नियत से करते हैं।
कांग्रेस ने नियुक्त किए तीन मीडिया पैनेलिस्ट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने संजीव गांधी, रीना और कुशल मोंगटा को प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनेलिस्ट नियुक्त किया है। इनकी यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से प्रभावी मानी जाएगी।