फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Bride elopes with lover before the wedding; ceremony had to be halted midway through the rituals.

Himachal: शादी से पहले दुल्हन प्रेमी के साथ भागी, रस्मों के बीच में ही रोकना पड़ा समारोह

Tue, 05 May 2026 10:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ूही (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ूही (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 May 2026 10:04 PM IST
सार

घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और ‘बटने’ (हल्दी) की रस्म अदा की जा रही थी लेकिन इसी दौरान दूल्हे की होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

विज्ञापन
Himachal: Bride elopes with lover before the wedding; ceremony had to be halted midway through the rituals.
प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल अंब के तहत एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी की खुशियां उदासी में बदल गईं। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और ‘बटने’ (हल्दी) की रस्म अदा की जा रही थी लेकिन इसी दौरान दूल्हे की होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जानकारी के अनुसार, लड़के वालों के घर में रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में पारंपरिक रस्में निभाई जा रही थीं।

विज्ञापन
Trending Videos

अचानक दुल्हन के भागने की खबर से रोकना पड़ा शादी समारोह
माहौल पूरी तरह खुशियों से भरा हुआ था और शादी को लेकर सभी बेहद उत्साहित थे। इसी बीच अचानक दुल्हन के भागने की खबर सामने आई, जिससे पूरे परिवार में अफरातफरी मच गई और समारोह बीच में ही रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि युवती का पहले से ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी तय होने के बावजूद दोनों संपर्क में थे और मौका मिलते ही युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। घटना के बाद दूल्हे पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए और परिवार को भारी सामाजिक व मानसिक आघात पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच तनाव का माहौल
इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी भी स्थिति की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर संदेह के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सभी पुलिस थानों को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।

विज्ञापन

मैहतपुर में बैंक नौकरी के नाम पर 85 हजार की ठगी के आरोप
उधर, जिला ऊना के मैहतपुर थाना क्षेत्र में बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता से 85000 रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के निर्देशों के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना मैहतपुर में दर्ज एफआईआर के अनुसार भटोली निवासी 29 वर्षीय अनुराधा ने शिकायत में बताया कि अक्तूबर 2024 में एक महिला ने उसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने दावा किया कि उसके बैंक के उच्च अधिकारियों से संपर्क हैं और परीक्षा व इंटरव्यू के लिए 85000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करवाने होंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसे दो अन्य व्यक्तियों से भी मिलवाया, जिन्होंने खुद को बैंक अधिकारी बताकर विश्वास दिलाया।

झांसे में आकर आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे
झांसे में आकर अनुराधा ने 25 अक्तूबर 2024 को 55 हजार और 28 अक्तूबर को 30 हजार रुपये आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने तीन महीने में राशि वापस करने और कॉल लेटर आने का भरोसा दिया लेकिन न तो कोई परीक्षा हुई और न ही कॉल लेटर आया। शक होने पर जांच की तो पूरा मामला ठगी का निकला। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकियां दीं। शिकायत में यह भी बताया गया कि 20 अप्रैल 2025 को पुलिस थाना मैहतपुर में शिकायत देने पर आरोपी ने 50 हजार रुपये वापस कर दिए लेकिन शेष 35 हजार रुपये नहीं लौटाए। इसके बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिस पर पीड़िता ने न्यायालय का रुख किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ऊना के आदेश पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed