फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Bomb blast threats were sent with the help of VPN, revealed in police investigation

हिमाचल: वीपीएन की मदद से भेजीं थीं बम धमाकों की धमकियां, पुलिस की जांच में खुलासा

Mon, 16 Jun 2025 11:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Jun 2025 11:33 AM IST
सार

बम धमाकों की धमकियां देने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल किया गया था। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से की गई जांच में यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal: Bomb blast threats were sent with the help of VPN, revealed in police investigation
बीपीएन से भेजीं थीं बम धमाकों की धमकियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में बम धमाकों की धमकियां देने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल किया गया था। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से की गई जांच में यह खुलासा हुआ है। मेल भेजने वालों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया। जांच में एक आईपी एड्रेस देश के भीतर का भी मिला है। पुलिस ने 16 अप्रैल से 9 जून के बीच प्राप्त ई-मेल की जांच के बाद स्रोत का पता लगाया है। मेल के माध्यम से प्रदेश सचिवालय, हिमाचल हाईकोर्ट के अलावा हमीरपुर, मंडी और कुल्लू उपायुक्त कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई थीं।

विज्ञापन

हालांकि सभी धमकी वाले ई-मेल फर्जी निकले थे। मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान छेड़ा, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिले थे। हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, ओडिशा, केरल, पुडुचेरी और गुजरात को भी इसी तरह की ई-मेल से धमकियां मिली थीं। 15 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय मंडी को ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें कई सरकारी कार्यालयों में विस्फोटक रखे जाने का दावा किया गया था। 16 अप्रैल को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को ई-मेल भेजा गया, जिसमें सचिवालय भवन को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 अप्रैल को भी दो अलग-अलग ई-मेल प्राप्त हुए। 2 मई को कुल्लू के उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। 26 मई को प्रदेश सचिवालय को निशाना बनाकर एक और धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। 9 जून को ई-मेल भेजकर हाईकोर्ट को निशाना बनाकर आईईडी से लैस आत्मघाती हमलावरों के हमले की चेतावनी दी गई। चंबा और हमीरपुर के उपायुक्त कार्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

 

विज्ञापन

क्या है बीपीएन
ई-मेल भेजने वाले कर आईनी एड्रेस छिपाने के लिए वीजेएन की मदद ली गाडी है। वीपीएन के जरिये प्रॉक्सी सर्वर और डार्क येथ का इस्तेमाल कर मेल भेजी जाती है। दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने को धमकियां ईमेल के जरिए वीपीएन की मदद से ही भेजी गई थी। इंडियन एयरलाइंस में बम को धमकी के लिए भी गोपोएन कर इस्तेमाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed