{"_id":"64801e445ac4cbda870e23b5","slug":"himachal-board-of-technical-education-there-will-be-a-chance-to-get-admission-in-polytechnic-institutes-even-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: प्रवेश परीक्षा के बिना भी बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: प्रवेश परीक्षा के बिना भी बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले का मिलेगा मौका
Wed, 07 Jun 2023 11:54 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:54 AM IST
सार
प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में अब उन अभ्यर्थियों को भी प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने मई में हुई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट)-2023 में भाग नहीं लिया था। तकनीकी शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों को यह मौका तीसरे चरण की होने वाली काउंसलिंग में देगा।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में अब उन अभ्यर्थियों को भी प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने मई में हुई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट)-2023 में भाग नहीं लिया था। तकनीकी शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों को यह मौका तीसरे चरण की होने वाली काउंसलिंग में देगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड में इंजीनियरिंग कोर्सों में प्रवेश के लिए इसी माह से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट में आए बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं अगर पहले चरण की काउंसलिंग के बाद सीटें रिक्त बच जाती हैं तो तकनीकी शिक्षा बोर्ड दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया अमल में लाएगा। अगर दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद भी सूबे के बहुतकनीकी संस्थानों में सीटें रिक्त बच जाती हैं तो तकनीकी शिक्षा बोर्ड तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया को अमल में लाएगा। इस प्रक्रिया में वे अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने मई में आयोजित बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा में भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: HPTU Exam: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय में परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी संस्थानों में सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित करेगा। मेरिट के आधार पर दो चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। अगर फिर भी सीटें रिक्त बचती हैं तो तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा, जिसमें वे अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकेंगे, जो कि किसी कारणवश प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाए थे।- आरके शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला