फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Board of School Education: Soni said that the students of Himachal will study Sanskrit from class 3rd and Vedic maths from class 6th

स्कूल शिक्षा बोर्ड: सोनी बोले- तीसरी कक्षा से संस्कृत और छठी कक्षा से वैदिक गणित पढ़ेंगे हिमाचल के विद्यार्थी

Tue, 18 Jan 2022 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jan 2022 06:55 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड बनेगा, जो तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय को शुरू करेगा। 
उन्होंने बताया कि तीसरी और चौथी कक्षा में संस्कृत विषय पर वार्षिक परीक्षाओं के दौरान मौखिक प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पांचवीं कक्षा में इस विषय की लिखित परीक्षा होगा।

विज्ञापन
himachal Board of School Education: Soni said that the students of Himachal will study Sanskrit from class 3rd and Vedic maths from class 6th
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र-2022 में तीसरी कक्षा से संस्कृत और छठी कक्षा से वैदिक गणित की पढ़ाई शुरू करेगा। इस दौरान हर टर्म वैदिक गणित से तीन अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दो टर्मों में कुल छह अंक वैदिक गणित विषय से परीक्षा में आएंगे। यह बात धर्मशाला में पत्रकारों से रूबरू होते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कही। इस दौरान उनके साथ बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी, संस्कृत विषय के देशराज शर्मा, संस्कृत विषय के विशेषज्ञ नरेंद्र कुमार और वैदिक गणित के विषय विशेषज्ञ गोपाल दास भी मौजूद रहे। डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड बनेगा, जो तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय को शुरू करेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीसरी और चौथी कक्षा में संस्कृत विषय पर वार्षिक परीक्षाओं के दौरान मौखिक प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पांचवीं कक्षा में इस विषय की लिखित परीक्षा होगा। वहीं उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड आगामी सत्र से वैदिक गणित विषय को छठी कक्षा से शुरू करेगा। इस दौरान छठी कक्षा में गणित विषय में दो से तीन अध्याय वैदिक गणित के भी जोड़े जाएंगे, ताकि छात्रों पर बोझ न पड़े। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुरू हुई टर्म प्रणाली के तहत हर टर्म में वैदिक गणित से तीन-तीन अंक का प्रश्न पूछा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से शुरू किए जाने वाले नए विषयों को पढ़ाने के लिए डीएलएड पाठ्यक्रम में ही संस्कृत और वैदिक गणित की पढ़ाई को जोड़ा जाएगा, ताकि जब भविष्य के लिए अध्यापक तैयार हों तो उन्हें इन विषयों को पढ़ाने के लिए दिक्कत न आए। इस अवसर पर संस्कृत के विषय विशेषज्ञ नरेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से तैयार किया गया संस्कृत विषय के पाठ्यक्रम में नन्हें विद्यार्थियों को ध्यान में रखा गया है। इस दौरान पाठ्यक्रम को चार स्तर पर बांटा गया है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed