फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Board of School Education: Now apply for compartment-improvement examination till 25

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: अब कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 25 तक करें आवेदन

Mon, 21 Feb 2022 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Feb 2022 06:37 PM IST
सार

मार्च-अप्रैल 2022 में संचालित की जाने वाली नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-2 परीक्षा के लिए कंपार्टमेंट, एडिशनल विषय, अंग्रेजी केवल, इंप्रूवमेंट ऑफ परफोरमेंस के पात्र परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि को 25 फरवरी तक और विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Board of School Education: Now apply for compartment-improvement examination till 25
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि मार्च-अप्रैल 2022 में संचालित की जाने वाली नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-2 परीक्षा के लिए कंपार्टमेंट, एडिशनल विषय, अंग्रेजी केवल, इंप्रूवमेंट ऑफ परफोरमेंस के पात्र परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि को 25 फरवरी तक और विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मैट्रिक और जमा दो श्रेणी के पात्र परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय के माध्यम से विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ 28 फरवरी तक केवल ऑनलाइन प्रेषित करवा सकते हैं। वहीं मार्च 2022 में संचालित की जाने वाली नौवीं और 11वीं कक्षाओं की द्वितीय अवधि परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षा बार प्रश्नपत्र मांग, शुल्क प्राप्ति के लिए ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन विद्यालयों के लिए अंतिम तिथि को 28 फरवरी की गई है। संवाद

विज्ञापन


शिक्षक महासंघ ने भी की थी परीक्षा फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ाने की मांग
 हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने भी स्कूल शिक्षा बोर्ड से नौवीं से बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की फीस तिथि को बढ़ाने का आग्रह किया था। महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में अभी भी स्कूलों में विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में फीस जमा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में फीस जमा करवाने की तिथि को बढ़ाने की मांग की गई थी, जोकि बोर्ड ने मान ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed