फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Board of School Education: 12th class term-2 examinations will be held at 2115 centers

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: 2115 केंद्रों पर होंगी 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की टर्म-2 परीक्षाएं

Mon, 21 Mar 2022 04:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Mar 2022 04:48 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। पहले दिन गणित विषय की परीक्षा होगी। परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में बोर्ड प्रबंधन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने करीब 2125 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

विज्ञापन
Himachal Board of School Education: 12th class term-2 examinations will be held at 2115 centers
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के नियमित विद्यार्थियों की टर्म-2 की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। इस दौरान प्रदेश भर में बनाए गए 2125 केंद्रों में करीब 87,871 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। परीक्षाओं के दौरान नकल को रोकने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने खासी तैयारी की है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। पहले दिन गणित विषय की परीक्षा होगी। परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में बोर्ड प्रबंधन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने करीब 2125 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें 85 महिला परीक्षा केंद्रों को सावित्री बाई फुले परीक्षा केंद्र का नाम दिया गया है। इन केंद्रों में अधीक्षक और उपाधीक्षक के तौर पर महिला स्टाफको ही तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा केंद्रों के बाहर सावित्री बाई फुले का शिक्षा को लेकर योगदान औरउ नके उनका जीवन परिचय अंकित किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। 12वीं कक्षा में करीब 87,871 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षा में नकल पर रोकथाम के लिए उड़नदस्तों का गठन भी कर लिया है। यह उड़नदस्ते प्रत्येक जिला में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा, उपनिदेशक निरीक्षण विंग, एडीएम के नेतृत्व में गठित किए हैं। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। वहीं 26 मार्च से 10वीं कक्षा की भी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें 90,625 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो कक्षा के नियमित छात्रों की टर्म-2 की परीक्षाएं मंगलवार से लेगा। इस दौरान प्रदेश भर में 87,871 परीक्षार्थी 2125 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केंद्रों में 85 परीक्षा केंद्रों का नाम महान शिक्षिका साबित्रीबाई फुले के नाम पर किया गया है। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए बोर्ड कार्यालय के साथ-साथ गठित कमेटियां भी नजर रखेंगी। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed