फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp will starts membership campaign from sixth july

हिमाचल भाजपा इस दिन से शुरू करेगी सदस्यता अभियान, बैठक में फैसला

Wed, 19 Jun 2019 09:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jun 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp will starts membership campaign from sixth july
शिमला में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान को संगठन पर्व का नाम दिया गया है। अभियान के तहत गत सदस्यता अभियान की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


यह 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा और मंडल से बूथ स्तर पर चलाया जाएगा। इसके पश्चात सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल 8980808080 पर निशुल्क सदस्यता ली जा सकती है।
विज्ञापन


21 जून को प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर भी जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में बुधवार को होटल होली डे होम में शुरू हुई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको बनाया सदस्यता अभियान प्रभारी

himachal bjp will starts membership campaign from sixth july

बैठक सदस्यता अभियान को लेकर हुई। प्रदेश के सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में महामंत्री राम सिंह और सह प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज को नियुक्त किया है। संगठनात्मक जिलों में जिला सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

मंडल स्तर पर भी सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।  सत्ती ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनावों के परिणामों की भी समीक्षा की गई। भाजपा के तय लक्ष्य के अनुसार परिणामों की तुलनात्मक विवरण भी पेश किया गया।

योग दिवस पर कार्यक्रमों को सुचारु रूप से करने के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं। संगठन मंत्री पवन राणा सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने और अनुराग ठाकुर के केंद्रीय राज्य मंत्री बनना हिमाचल के लिए गर्व की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed