फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal BJP strategy for ticket to candidates in himachal vidhan sabha election 2022

सताने लगी चिंता: एक दर्जन भाजपा विधायकों के टिकटों पर अभी से तलवार

Sun, 09 Jan 2022 02:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jan 2022 02:14 PM IST
सार

मंडी संसदीय क्षेत्र में कई विधायकों सहित कुछ मंत्रियों के कामकाज से केंद्रीय नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। आगे भी ऐसी स्थिति न बने, इसलिए अच्छे प्रदर्शन वाले विधायकों और अन्य नेताओं को भी सूचीबद्ध किया जाने लगा है।

विज्ञापन
himachal BJP strategy for  ticket to candidates in himachal vidhan sabha election 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगभग एक दर्जन भाजपा विधायकों के टिकटों पर अभी से तलवार लटक गई है। इसी के चलते कुछ विधायक चुनावी साल के शुरू होते ही इस संबंध में आशंकित हैं। ये नेता अभी से केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री की गुड लिस्ट में रहने की कवायद में जुट गए हैं। दूसरी ओर केंद्रीय नेतृत्व ने भी मौजूदा विधायकों से पूछा है कि पिछले चार साल में उन्होंने क्या-क्या काम किए हैं। इसी के साथ ही कमजोर प्रदर्शन वाले भाजपा विधायकों को अपने टिकट कटने की चिंता सताने लगी है। 

विज्ञापन


वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 43 विधायक हैं। एक विधायक जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद कम हुआ है। विधानसभा के चुनाव इसी साल अक्तूबर के बाद प्रस्तावित हैं। दिसंबर में नई सरकार शपथ ले लेगी। इन सभी मौजूदा विधायकों के कामकाज पर केंद्रीय नेतृत्व की पैनी नजर है। राज्य में हाल में हुए मंडी लोकसभा सीट सहित तीन विधानसभा हलकों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई के उपचुनाव में कई भाजपा नेताओं का कमजोर प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन


इन्हीं में कुछ मौजूदा और कुछ पूर्व विधायक हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में तो कई विधायकों सहित कुछ मंत्रियों के कामकाज से केंद्रीय नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। आगे भी ऐसी स्थिति न बने, इसलिए अच्छे प्रदर्शन वाले विधायकों और अन्य नेताओं को भी सूचीबद्ध किया जाने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्वाला ने भी जल्द टिकट तय करने की बात छेड़ मचाई हलचल 
ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश ध्वाला ने पिछले दिनों टिकट जल्द तय करने की बात कर हलचल मचा दी है। ध्वाला ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अगर अभी से टिकट निश्चित किए जाएं तो इसका हिमाचल प्रदेश भाजपा को लाभ होगा। 


‘हमने प्रदेश भाजपा सरकार के विधायकों से पूछा है कि वे बताएं कि पिछले चार साल में उन्होंने क्या-क्या काम किए हैं। उनके रिपोर्ट कार्ड को देखा जाएगा। जहां तक टिकट तय करने की बात है तो इसके लिए फार्मूला यही होगा कि कौन जिताऊ है और कौन नहीं है। जहां अभी से टिकट तय करने की बात है तो इस बारे में स्पष्ट है कि इसकी एक निश्चित प्रक्रिया है। किसी से बोलने से टिकट तय नहीं किए जाते हैं।’- अविनाश राय खन्ना, प्रदेश प्रभारी, भाजपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed