फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp strategy for shimla municipal corporation election 2022

भाजपा ने बनाना शेड्यूल: हर मंत्री के हवाले होंगे नगर निगम शिमला के चार वार्ड

Tue, 01 Mar 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Mar 2022 05:00 AM IST
सार

इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले नगर निगम शिमला के चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। शिमला में प्रदेश के हर हिस्से से लोग रहते हैं। निगम चुनावों के परिणामों का प्रदेश की राजनीति में एक अलग संदेश जाता है।

विज्ञापन
himachal bjp strategy for shimla municipal corporation election 2022
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। सरकार के हर मंत्री के हवाले नगर निगम के चार वार्ड करने की तैयारी है। भाजपा ने निगम चुनावों की जिम्मेवारियां देने को शेड्यूल बनाना शुरू कर दिया है। स्थानीय विधायक और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के अलावा शेष 10 कैबिनेट मंत्रियों के साथ वार्ड वाइज भाजपा विधायक अटैच किए जाएंगे। भारद्वाज के पास पूरे चुनाव का जिम्मा रहेगा। अप्रैल-मई में नगर निगम शिमला के 41 वार्डों में चुनाव प्रस्तावित हैं। विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही शिमला में चुनावी सरगर्मियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन


इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले नगर निगम शिमला के चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। शिमला में प्रदेश के हर हिस्से से लोग रहते हैं। निगम चुनावों के परिणामों का प्रदेश की राजनीति में एक अलग संदेश जाता है। ऐसे में भाजपा ने इन चुनावों को लेकर अभी से गंभीरता दिखाना शुरू कर दिया है। गत रविवार को प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने शिमला पहुंचकर निगम चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। सोमवार को भी टंडन ने शिमला भाजपा के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
विज्ञापन


अब भाजपा ने चुनावों के लिए मंत्रियों को वार्डों में उतारने की तैयारी शुरू की है। नगर निगम शिमला के अभी 34 वार्ड हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर 41 की जा रही है। शिमला शहर, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत निगम के यह वार्ड आते हैं। शिमला शहर से स्थानीय विधायक और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के लिए भी निगम चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है। सरकार और भाजपा निगम में कब्जा करने के लिए हरसंभव प्रयास करने में जुट गई है। इनकी देखरेख में चुनाव होंगे। शेष दस मंत्री वार्डों की जिम्मेवारियां संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed