फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp starts signature campaign against Denotifying 620 government offices

Himachal BJP: सरकारी दफ्तरों को बंद करने के विरोध में भाजपा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Wed, 15 Feb 2023 09:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Feb 2023 09:55 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सत्ता में आते ही कई कार्यालय डिनोटिफाई कर दिए।

विज्ञापन
himachal bjp starts signature campaign against Denotifying 620 government offices
हस्ताक्षर अभियान शुरू करते जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय जनता से किया एक भी बाद अभी तक पूरा नहीं किया है। उल्टा पूर्व सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों को बंद कर आम जनता को परेशान किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने सराज के थुनाग में प्रदेश में 600 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने जनता को भी संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम कर रही है। आते ही कई कार्यालय डिनोटिफाई कर दिए। सरकार न तो ओपीएस लागू कर पाई और न ही महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दे रही है। साथ ही 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा भी धरा का धरा रह गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच डिनोटिफाई हुए कार्यालय को लेकर हस्ताक्षर अभियान किए जाएंगे।

विज्ञापन


चुनाव में किया एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई कांग्रेस: जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय जनता से किया एक भी बाद अभी तक पूरा नहीं किया है। उल्टा पूर्व सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों को बंद कर आम जनता को परेशान किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने सराज के थुनाग में प्रदेश में 600 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने जनता को भी संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम कर रही है। आते ही कई कार्यालय डिनोटिफाई कर दिए। सरकार न तो ओपीएस लागू कर पाई और न ही महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दे रही है।
विज्ञापन


साथ ही 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा भी धरा का धरा रह गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच डिनोटिफाई हुए कार्यालय को लेकर हस्ताक्षर अभियान किए जाएंगे। जयराम ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने 45 कार्यालय डिनोटिफाई किए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री को हर विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्या को देखना पड़ता है। लोगों की मांग को पूरा करना पड़ता है। जब मैं मुख्यमंत्री था तब लोगों ने जिस विधानसभा क्षेत्र से मुझसे अपनी मांगें रखीं हमने उनकी मांगों को पूरा किया। अस्पताल, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, पटवार सर्कल समेत कई कार्यालय खोले गए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन्हें बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सुक्खू की लोकप्रियता से घबराई भाजपा : बलदेव
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता बौखलाहट में आकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सहित भाजपा नेता मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबरा गए हैं। बलदेव ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में डूबी रही।


युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर कई घोटाले किए गए। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पेपर लीक मामले सबके सामने हैं। भाजपा प्रदेश को कंगाल कर सता से बाहर हो गई है। जो पैसा जनता के विकास योजनाओं पर लगना चाहिए था वो भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अपने पर खर्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed