फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal BJP's organizational elections programme issued by satpal satti

हिमाचल में इस दिन होंगे भाजपा के संगठनात्मक चुनाव, सत्ती ने जारी किया कार्यक्रम

Fri, 23 Aug 2019 09:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Aug 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
himachal BJP's organizational elections programme issued by satpal satti
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश कार्यालय चक्कर शिमला में उपस्थित सदस्यों ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सत्ती ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की। 11 से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समिति सदस्यों का चुनाव होगा। 11 से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष तथा मंडल स्तर पर समितियों का गठन, 11 से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव होगा।

विज्ञापन


एक से 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सदस्यता अभियान छह जुलाई को शुरू हुआ था। प्राथमिक सदस्यता 20 अगस्त को संपन्न हो चुकी है।  अब प्रदेश में सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य शुरू हो गया है। यह 31 अगस्त तक चलेगा। इसके उपरांत संगठन के चुनाव शुरू होंगे। कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश को देशभर में सर्वाधिक मत प्रतिशत प्राप्त हुआ है। यह सब पीएम मोदी की नीतियों, प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण संभव हो पाया है। 
विज्ञापन


अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद एवं राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी विनोद सोनकर शास्त्री ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो संविधान के अनुसार तीन वर्षों में चुनाव करवाती है। चुनाव का उद्देश्य आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करना है। यही कारण है कि आज बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री जैसे पद पर विराजमान है। प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा जिला प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष तथा जिला चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed