फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal BJP Representatives Office Bearers district mandal office bearers voting for candidate selection

हिमाचल: चुनावी दंगल में उतरने से पहले ही भाजपा ने डलवाए वोट, प्रत्याशी तय करने को पदाधिकारियों ने किया मतदान

Sun, 16 Oct 2022 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Oct 2022 07:57 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा जल्द अपने प्रत्याशी तय करने जा रही है। इस बार प्रत्याशियों के चयन से पूर्व भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की राय ले रही है।

विज्ञापन
himachal BJP  Representatives Office Bearers district mandal office bearers voting for candidate selection
मतदान करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी तय करने के लिए भाजपा हाईकमान ने रविवार को नया प्रयोग किया। टिकट तय करने से पहले भाजपा पदाधिकारियों से चारों संसदीय क्षेत्रों के मुख्यालयों में गुप्त मतदान करवाया। उन्हें एक से पांच संभावित प्रत्याशियों के नाम पर्चियों में क्रमवार लिखने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


बैठकों के बहाने संसदीय क्षेत्रों शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर और मंडी मेें प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चों, प्रकोष्ठों आदि के पदाधिकारियों को बुलाया गया। उन्हें मौके पर ही बताया गया कि अपने पसंदीदा और जिताऊ प्रत्याशियों के नामों का गुप्त मतदान करना है। फिर बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों, जिला परिषद, पंचायत समिति और स्थानीय निकाय के चुने हुए प्रतिनिधियों ने भी वोट डाले। शिमला से हेलिकाप्टर में धर्मशाला, हमीरपुर और मंडी के लिए 17-17 मतपेटियां भेजी गईं। इनमें एक से पांच संभावित प्रत्याशियों के नाम पर्चियों में लिखने के निर्देश दिए गए। भाजपा ने इस नए प्रयोग की सूचना किसी भी पदाधिकारी को नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सारा काम गोपनीय किया गया। ये मतपेटियां पहले दिल्ली से शिमला लाई गईं। इसके बाद रविवार सुबह हेलिकाप्टर से इन्हें धर्मशाला, मंडी और हमीरपुर भेजा गया। चारों संसदीय क्षेत्रों के पार्टी मुख्यालयों में मतदान के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए। हर मतपेटी में औसत 47 पदाधिकारियों के वोट डलने प्रस्तावित थे। मतदान के बाद मतपेटियां शिमला लाई गईं। मतों की गणना हो चुकी है, जिसे गोपनीय रखा गया है। अब सोमवार को दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में इस पर मंत्रणा होगी और उसकी रिपोर्ट बनाकर संसदीय बोर्ड को भेजी जाएगी।
 
प्रत्याशी तय करने के लिए कार्यकर्ताओं की राय ले रहे : कश्यप
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा जल्द अपने प्रत्याशी तय करने जा रही है। इस बार प्रत्याशियों के चयन से पूर्व भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की राय ले रही है। इसी कड़ी में चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी ने जिला बैठकों का आयोजन किया। इसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला, मंडल पदाधिकारी, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मोर्चे, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष महामंत्रियों और सभी स्थानीय निकायों के जीते प्रत्याशियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed