फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP pradesh adhyaksh suresh kashyap statement over local bodies election in state

विकास पर लगाई जनता ने मुहर, भाजपा के पक्ष में नतीजे: सुरेश कश्यप

Mon, 11 Jan 2021 04:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jan 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP pradesh adhyaksh suresh kashyap statement over local bodies election in state
नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में हुए शहरी निकाय चुनाव में भाजपा को मिला बहुमत सरकार के तीन वर्षों के दौरान जनहित में किए विकास कार्यों का परिणाम है। अब पंचायती राज चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी। यह बात नाहन में पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 29 नगर परिषदों में से 24 पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। इसके अलावा 21 नगर पंचायतों में से 18 पर भी भाजपा काबिज हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है। नतीजों से यह स्पष्ट हुआ कि जनता सत्ता के साथ है। चाहे वह 2017 के विधानसभा चुनाव की बात हो या फिर लोकसभा चुनाव। यहां तक कि कांगड़ा और पच्छाद के उपचुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की और अब भी जीत का क्रम जारी है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय चुनाव के बाद अब पंचायती राज चुनाव में भी भाजपा के समर्थित उम्मीदवारों को बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की 102 पंचायतों और 54 बीडीसी में निर्विरोध चुनकर आए जनप्रतिनिधि भी भाजपा समर्थित हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि मिशन रिपीट 2022 के लिए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। वह मिशन रिपीट के लक्ष्य को लेकर ही आगे बढ़ रहे हैं। 2022 में मिशन रिपीट के तहत भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि 17, 19 और 21 जनवरी को होने वाले पंचायती राज के चुनाव में भी भारी संख्या में भाजपा के नुमाइंदे जीतकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों के सवाल में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में 50 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे। सरकार और पार्टी कोरोना संकट से निपटने के लिए कृत संकल्प है। कोरोना संकट के बीच सरकार ने समय समय पर जनहित में फैसले लिए हैं। आज प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों में भी भारी कमी आई है। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, ओपी सैनी और डॉ. सबलोक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed