फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp meeting on 18 dec at bilaspur

मतगणना से पहले भाजपाई करेंगे मंथन, यहां होगी राज्य स्तरीय बैठक

Thu, 14 Dec 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp meeting on 18 dec at bilaspur

विधानसभा चुनावों की 18 दिसंबर को होनी वाली मतगणना से ठीक पहले भाजपा ने राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बिलासपुर में वीरवार को होने वाली बैठक में सभी विस क्षेत्रों के उम्मीदवारों के अलावा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल, राज्य संगठन मंत्री पवन राणा सहित भाजपा के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए सभी नेता वीरवार सुबह बिलासपुर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाजपा इस बैठक में जहां प्रदेश का फीडबैक लेगी। भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो बैठक में इस मुद्दे को लेकर चर्चा की जाएगी कि अगर भाजपा सरकार बनाती है तो ऐसे में संगठन की आने वाले समय में क्या भूमिका रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजों से पहले इसलिए हो रही बैठक

himachal bjp meeting on 18 dec at bilaspur

माना जा रहा है कि पार्टी में सरकार बनाते समय किसी प्रकार गतिरोध न हो, इसके लिए भी सभी उम्मीदवारों के साथ चर्चा होगी। वहीं हर विस क्षेत्र से फीडबैक भी लिया जाएगा कि किस विस क्षेत्र में उम्मीदवार की हालत क्या है। 

इधर, भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश गौतम का कहना है कि बैठक के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सभी नेता वीरवार सुबह बैठक में भाग लेने बिलासपुर पहुंच रहे हैं।
 
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का कहना है कि बिलासपुर की बैठक में 68 विस क्षेत्रों के सभी उम्मीदवारों को बुलाया गया है। बैठक में सभी सांसद भी मौजूद रहेंगे। 18 को आने वाले परिणाम पर भी चर्चा होगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश भर से मिले फीडबैक के अनुसार प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed