फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp leaders meeting in dharamshala to decide candidates name for by-election in himachal

धर्मशाला में भाजपा की बैठक: मंत्री को फटकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को बताया साफ दिल

Mon, 04 Oct 2021 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Oct 2021 01:00 PM IST
सार

बैठक में एक मंत्री से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक मांगा गया। मंत्री ने संभावित उम्मीदवार को बाहरी बता दिया। इस पर सौदान ने मंत्री को खूब फटकार लगाई।

विज्ञापन
himachal bjp leaders meeting in dharamshala to decide candidates name for by-election in himachal
धर्मशाला में दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ करते पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिशन 2022 से पहले उपचुनाव को सेमीफाइनल मैच मानकर चल रही भाजपा उपचुनाव के लिए हाईकमान के सर्वे को आधार बनाकर टिकट फाइनल कर सकती है। धर्मशाला में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक से पहले चुनाव प्रभारियों, सह प्रभारियों एवं समन्वयकों से फीडबैक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को यह राय दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, बैठक में एक मंत्री से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक मांगा गया। मंत्री ने संभावित उम्मीदवार को बाहरी बता दिया। इस पर सौदान ने मंत्री को खूब फटकार लगाई। कहा कि आप लोग ही ऐसा कहेंगे तो फिर जीत संभव कैसे होगी। भाजपा के एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस उपचुनाव में हार-जीत को न देख पार्टी को आदर्श स्थापित करना चाहिए। इस पर सौदान ने उन्हें साफ दिल का बताया। बैठक में गुटबाजी पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


जुब्बल कोटखाई  में चेतन बरागटा को टिकट देने के सुझाव के दौरान परिवारवाद का मुद्दा उठा। कहा गया कि हाईकमान से संदेश आया है कि परिवारवाद को जगह न दी जाए। बैठक के अंत में राय बनी कि सर्वे को टिकट का आधार बनाया जाए ताकि उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed