धवाला मामला भी पहुंचा दिल्ली, हिमाचल प्रभारी ने तलब की रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के कांगड़ा विवाद से जुड़ा धवाला मामला भी दिल्ली पहुंच गया है। भाजपा के हिमाचल प्रभारी मंगल पांडे ने इस मामले पर रिपोर्ट तलब की है।
हिमाचल भाजपा की अंदर की सूचनाएं रखने वालों की मानें तो रमेश धवाला के भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा पर समानांतर सरकार चलाने के आरोपों का यह मामला नई दिल्ली तक पहुंच गया है। भाजपा के प्रभारी हिमाचल प्रभारी मंगल पांडे इस धींगामुश्ती से नाखुश हैं।
उन्होंने इस बारे में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है कि यह सब क्या चल रहा है। दूसरी ओर भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा भी दिल्ली में ही बताए जा रहे हैं। वह भी वहां अपनी बात रख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रमेश धवाला ने भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा पर विधायकों के क्षेत्रों में हस्तक्षेप कर समानांतर सरकार चलाने का आरोप लगाया है, जबकि राणा कह चुके हैं कि धवाला को मिनिस्टेरिया रोग हो गया है।
सोशल मीडिया पर पवन राणा के पक्ष में खड़े हुए कार्यकर्ता
सोशल मीडिया पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन महामंत्री पवन राणा के पक्ष में खडे़ हो गए हैं। वे पवन राणा के समर्थन में पोस्ट जारी कर रहे हैं। नेताओं को इनसे सीख लेने की भी बात की गई है। आई एम विद पवन राणा हैशटैग को खूब शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर धवाला के डांस का वीडियो भी वारयल
सोशल मीडिया पर रमेश धवाला के डांस का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इसे 33 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वह करनैल राणा के गाए गीत बिंदु-नीलू पर पांगी में नाचते हुए दिखाए गए हैं।