फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal BJP Grah Sampark Abhiyan in support of Citizenship Amendment Act

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भाजपा का गृह संपर्क अभियान आज से

Sun, 05 Jan 2020 10:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Jan 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
himachal BJP Grah Sampark Abhiyan in support of  Citizenship Amendment Act
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भाजपा का गृह संपर्क अभियान 5 जनवरी से शुरू होगा। इसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्षी दलों की ओर से फैलाई जा रही भ्रांतियां दूर करने को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां तय की हैं। प्रदेश महामंत्री एवं जन जागरण अभियान के संयोजक राम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला ग्रामीण के टुटू में जनजागरण अभियान करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ऊना, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ़, सांसद रामस्वरूप शर्मा जोगिंद्रनगर के बलग बूथ, सुरेश कश्यप पच्छाद के श्यामपुर चंडोह बूथ, पूर्व सीएम शांता कुमार पालमपुर, प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर के भेरड़ा बूथ, महेंद्र सिंह व पवन नैयर चंबा, बिक्रम ठाकुर व विधायक विनोद कुमार नाचन के हटगढ़, वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़, गोविंद ठाकुर कांगड़ा, डॉ. राजीव सैजल व विधायक सुभाष ठाकुर पंजगाई (बिलासपुर), सुरेश भारद्वाज व विधायक कमलेश कुमारी तरकवाड़ी (भोरंज), डॉ. रामलाल मारकंडा और विधायक सुरेंद्र शौरी बंजार में होंगे।
विज्ञापन


विपिन परमार एवं 2017 के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद शर्मा शिमला के शोघी, सरवीण चौधरी और प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल अर्की के भूमति बाजार, विस उपाध्यक्ष हंसराज तथा पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी अंबोटा में जनमंच के पश्चात जन जागरण अभियान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा कोटखाई, हिमुडा के चेयरमैन प्रवीण शर्मा चिंतपूर्णी, डॉ. राजीव भारद्वाज नूरपुर के बूथ नं. 78, 79 और 80, रूपा शर्मा व 2017 प्रत्याशी विजया ज्योति सेन कसुम्पटी के मशोबरा-1 बूथ, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार रैहन, चंद्रमोहन ठाकुर राजगढ़, राम सिंह कुल्लू के मिडल अखाड़ा, संगठन महामंत्री पवन राणा एवं महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर अंबोटा बूथ (परवाणू), प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल चौड़ा मैदान, पायल वैद्य ग्राम केंद्र भगवाहन के बूथ नंबर 77, 78, 79 में, विनोद महाजन डलहौजी कैंट, शशिबाला अढ़ाल बूथ, कोषाध्यक्ष कपिल देव सूद जाखू वार्ड, मुख्य

प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा श्री नयनादेवी जी के बस्सी बूथ, अजय राणा सुंदरनगर के पुंघ-2 बूथ, रितु सेठी सोलन के वार्ड नंबर 5 के बूथ नंबर 91, 92, प्रो. राम कुमार हरोली के टाहलीवाल बूथ, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर शिलाई के सतौन बूथ, शशि दत्त चौपाल के चौपाल-2 बूथ, सह मीडिया प्रमुख नरेंद्र अत्री हमीरपुर के बूथ 18, 19, खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया सोलन के वार्ड 10 के 79 बूथ, पूर्व विधायक मनोहर धीमान


इंदौरा के बडूखर व मलाल बूथ, कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन व शिमला जिलाध्यक्ष रवि मेहता टुटू, बालूगंज व शोघी तथा राज्य कृषि विपणन बोर्ड व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी पच्छाद के सराहां-दो बूथ, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमैन राजबली नालागढ़ के नानूवाल बूथ में जन जागरण अभियान में भाग लेंगे। सभी विधायक एवं 2017 के प्रत्याशी अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों से जनजागरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed