फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP distributed one lakh ration kits

हिमाचल: भाजपा ने वितरित की एक लाख राशन किटें

Fri, 21 May 2021 10:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 May 2021 10:13 PM IST
सार

सुरेश कश्यप ने कहा कि 40,000 से अधिक घरों में भोजन पहुंचाने का कार्य चल रहा है और 1,00,000 से अधिक राशन किटों का वितरण किया गया है।

विज्ञापन
Himachal BJP distributed one lakh ration kits
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से 40,000 से अधिक घरों में भोजन पहुंचाने का कार्य चल रहा है और 1,00,000 से अधिक राशन किटों का वितरण किया गया है। कुछ ही महीनों में ऑक्सीजन की क्षमता 20 एमटी से बढ़ाकर 50 एमटी कर दी गई है। प्रदेश में 250 से अधिक मरीजों से व्यक्तिगत बातचीत भी की है। 

विज्ञापन

उन्होंने कोविड-19 से लड़ने के लिए सामग्री भेजने का राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन किट को सभी भाजपा कार्यकर्ता कोविड-19 से संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को पहुंचाने का कार्य करेंगे। सेवा ही संगठन भाग-दो की राज्यस्तरीय बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने की। उनके साथ इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री राकेश जमवाल, त्रिलोक कपूर एवं त्रिलोक जमवाल, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed