फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP appointed three senior spokespersons, 15 spokespersons and 10 co-conveners, see the list here

HP BJP: भाजपा ने पहली बार बनाए वरिष्ठ प्रवक्ता, कांग्रेस से आए राजेंद्र राणा को मिला अधिमान; जानें विस्तार से

Thu, 21 Aug 2025 04:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Aug 2025 04:27 PM IST
सार

भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने वरिष्ठ प्रवक्ताओं, प्रवक्ताओं व सह संयोजकों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन
Himachal BJP appointed three senior spokespersons, 15 spokespersons and 10 co-conveners, see the list here
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश में पहली बार वरिष्ठ प्रवक्ता भी नियुक्त किए हैं। बीते साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र राणा को अधिमान देते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता का पद दिया गया है। इनके अलावा त्रिलोक कपूर और त्रिलोक जम्वाल को भी वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।

विज्ञापन


पूर्व कार्यकारिणी के तीन प्रवक्ताओं लखविंद्र राणा, महेंद्र धर्माणी और चेतन बरागटा की इस बार छुट्टी कर दी गई है। मूल रूप से कांग्रेसी रहे नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बाद भी कोई पद अभी तक नहीं दिया गया है। विधायक सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल की पार्टी में अभी नियुक्ति नहीं हुई है। वीरवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने तीन वरिष्ठ और 15 प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा करते हुए पार्टी के प्रसार और कांग्रेस सरकार से मुकाबला करने की जिम्मेवारी सौंपी।
विज्ञापन


कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से छह, मंडी से पांच, हमीरपुर से चार और शिमला से तीन नेताओं की वरिष्ठ प्रवक्ता और प्रवक्ताओं के तौर पर नियुक्ति की गई है। राकेश पठानिया, बलदेव तोमर, अजय राणा, संजय शर्मा, संदीपनी भारद्वाज, पंकज जम्वाल, विवेक शर्मा, राकेश शर्मा, डीएस ठाकुर, स्वतंत्र सांख्यान, विनय शर्मा, अखिलेश कपूर, डॉ सीमा ठाकुर, आशीष शर्मा और अजय ठाकुर को प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा दस सह संयोजक भी बनाए गए हैं। प्यार सिंह, रमा ठाकुर, विश्व चक्षु, सुदीप महाजन, संजीव शर्मा, स्वदेश ठाकुर, दानवेंद्र सिंह, सूरत नेगी, बिक्रम वर्मा और भीम सेन को सह संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जारी हुई पार्टी के राज्य पदाधिकारियों की सूची में कांग्रेस से शामिल किसी भी नेता को स्थान नहीं दिया गया था। वीरवार को आई दूसरी सूची में राजेंद्र राणा को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा की भी नियुक्ति हुई है। ये दोनों नेता मूल रूप से भाजपा के हीं हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों के दौरान कांग्रेस और बतौर निर्दलीय भी चुनाव लड़ चुके हैं।

राज्य पदाधिकारियों की सूची से तीन पूर्व मंत्री बाहर
बुधवार को जारी हुई भाजपा के राज्य पदाधिकारियों से सूची से तीन पूर्व मंत्री भी बाहर हो गए हैं। वीरेंद्र कंवर, राजीव सहजल और गोविंद ठाकुर को डॉ. राजीव बिंदल की नई टीम में जगह नहीं मिली हैं। इनके अलावा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, विशाल चौहान, नरेंद्र अत्री, किरण बावा भी राज्य पदाधिकारियों में जगह नहीं बना पाए।

पुरुषोत्तम गुलेरिया को बनाया सभी प्रकोष्ठों का संयोजक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी प्रकोष्ठों के लिए पुरुषोतम गुलेरिया को संयोजक और राजपाल सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया है। इनका कार्य आने वाले समय में सभी प्रकोष्ठों के साथ समन्वय बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed