फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Bilaspur Murder News: Polytechnic College Student murder Follow up

Murder: पड़ोस के घर में ही की गई थी पालीटेक्निक प्रशिक्षु की हत्या, कुल्हाड़ी, दराट बरामद

Sat, 23 Jul 2022 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Jul 2022 06:35 PM IST
सार

हत्या मामले में प्रशिक्षु के दो चचेरे भाई, छोटे चचेरे भाई की पत्नी और चाचा को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Bilaspur Murder News: Polytechnic College Student murder Follow up
हत्या के आरोपियों को कोर्ट ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पालीटेक्निक कॉलेज के प्रशिक्षु अंकित कुमार की हत्या उसके पड़ोस के एक घर में की गई थी। पुलिस ने घर से कुल्हाड़ी, दराट और चौपर (सब्जियां और मीट काटने वाला औजार) बरामद किया है। मामले में प्रशिक्षु के दो चचेरे भाई, छोटे चचेरे भाई की पत्नी और चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश हत्या का कारण हो सकती है।

विज्ञापन


हालांकि, मामले में अवैध संबंध की भी चर्चाएं चल रही हैं। शनिवार को आरोपी चमन लाल (35) पुत्र देवी राम, हेमराज (34) पुत्र देवी राम, किरण कुमारी पत्नी हेमराज, देवी राम (66) निवासी गांव समोह को झंडूता अदालत से पेश किए गए। यहां से उन्हें छह दिन की रिमांड पर भेजा गया है। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि झंडूता के समोह गांव में 21 जुलाई को अंकित के शरीर का निचला हिस्सा मिला था।
विज्ञापन


वह 14 जुलाई से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 19 जुलाई को दर्ज करवाई थी।  22 जुलाई को घर से करीब 300 मीटर दूर अंकित के शरीर का ऊपरी हिस्सा बरामद हुआ। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना से साक्ष्य जुटाए। मृतक के पड़ोस में एक घर की तलाशी ली गई। घर के एक कमरे में खून के धब्बे, तेजधार हथियार और ट्रंक मिला। इस पर भी खून के धब्बे थे। चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उनके बयानों में तालमेल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मोबाइल से कुछ ऐसा डाटा मिला, जो मृतक से जुड़ा था। इस परिवार में एक और महिला है, लेकिन जांच में पता चला है कि वह वारदात के समय घर पर मौजूद नहीं थी। मृतक के पिता ने भी इन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।  संभावना है कि मृतक की हत्या 14 जुलाई को एक बंद कमरे में की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का मोबाइल अभी नहीं मिला है। आरोपी मीट की दुकान चलाते हैं। फोरेंसिक टीम ने कमरे से सैंपल एकत्रित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed