बिना मार्केट फीस दिए जा रहे थे प्रदेश से बाहर, नाके पर पकड़ा 23 करोड़ का सेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंडी बिलासपुर ने बिना मार्केट फीस दिए हिमाचल से बाहर ले जाया जा रहा 23 करोड़ का सेब पकड़ा है। कृषि मंडी ने जामली के पास लगाए नाके में ऐसे सैकड़ों ट्रक पकड़े हैं, जो बिना मार्केट फीस दिए सेब को सूबे से बाहर ले जा रहे थे। ट्रक संचालकों से 23 लाख का जुर्माना वसूला गया है।
कृषि मंडी की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कृषि मंडी बिलासपुर ने जामली के पास नाका लगाया है। यहां सेब से लदे ट्रकों की चेकिंग की जाती है। इसमें कर्मचारी यह देखते हैं कि जो सेब मंडी से निकला है, क्या उसने संबंधित मंडी को एक फीसदी मार्केट फीस दी है या नहीं।
नाके पर करीब 1500 ऐसे वाहन पकड़े गए हैं, जिन्होंने मार्केट फीस अदा नहीं की है और सेब हिमाचल से बाहर ले जा रहे थे। इनसे मौके पर ही सेब की कीमत का एक प्रतिशत वसूला गया। यह करीब 23 लाख बनता है।
कार्रवाई से सेब व्यापारियों में हड़कंप, नाके पर पकड़े 1500 वाहन
मंडी से संबंधित सूत्र बताते हैं कि सेब की एक पेटी पर तीन रुपये मार्केट फीस होती है, जबकि एक ट्रक से दो हजार रुपये मार्केट फीस संबंधित कृषि मंडी वसूल करती है।
जो सेब व्यापारी कृषि मंडी के पास पंजीकृत होता है, उसकी तो कृषि मंडी एक फीसदी मार्केट फीस काट लेती है, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जो बिना पंजीकृत हुए फीस बचाने के लिए सेब का व्यापार करते हैं।
ऐसे व्यापारियों पर लगाम लगाते हुए कृषि मंडी बिलासपुर ने जामली के पास नाका लगाकर 23 लाख रुपये वसूला है। कृषि उपज मंडी
बिलासपुर के चेयरमैन विवेक कुमार ने कहा कि जामली में लगाए नाके में सेब सीजन के दौरान बिना मार्केट फीस दिए अभी तक 23 करोड़ का सेब पकड़ा है। इनसे 23 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।