फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal beat kerala in football match

हिमाचल ने केरल को 1-0 से हराया

Mon, 07 Jul 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर Updated Mon, 07 Jul 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
himachal beat kerala in football match

हिमाचल के जिला सिरमौर के चौगान मैदान में चल रहे आल इंडिया ओएनजीसी फुटबाल फेस्टिवल में मेजबान हिमाचल ने कोवाल्म केरल को रोमांचक मैच में 1-0 से हराया।

विज्ञापन


मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हॉफ में हिमाचल ने गेम प्लान चेंज करते हुए बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया और कई हमले किए।

हिमाचल टीम के तेजतर्रार फारवर्ड खिलाड़ी राकेश कुमार ने बेहतरीन गोल दागकर टीम को अजेय बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमें बेहतरीन खेल दिखाने के बावजूद कोई गोल नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


इससे पूर्व नाहन में हुई तेज वर्षा के चलते मैच दोपहर बाद ही आयोजित हो पाए। आयोजकों ने कठिन प्रयासों के बाद मैदान को खेलने लायक बनाया। संघ के पीआरओ सत्यदेव शर्मा ने बताया कि प्रदेश फुटबाल संघ के अध्यक्ष अमित पाल सिंह प्रतियोगिता के समापन पर चीफ गेस्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समापन समारोह में राष्ट्रीय खिलाड़ी डीआर स्वामी, मुकेश मल्होत्रा, पूर्व फुटबाल खिलाड़ी इंद्रपाल, पूर्व बास्केटबाल कोच सुभाष बाबू शर्मा, प्रदीश शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा के अलावा कई अन्य सम्मानित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed