फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal bag two medals in National Ice Skating Competition

Shimla News: राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल की झोली में दो पदक

Thu, 05 Jan 2023 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 05:55 PM IST
सार

चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे नौ वर्षीय अयान गुप्ता ने स्पीड स्केटिंग की 300 मीटर स्पर्धा में सिल्वर मेडल, जबकि 300 मीटर की स्पीड स्केटिंग में ही शिमला की स्केटर ज्वायन टा टूंग ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Himachal bag two medals in National Ice Skating Competition
ज्वायन टा टूंग व अयान गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आइस स्केटिंग एसोसिएशन की गुरुग्राम में शुरू हुई 18वीं स्पीड और फिगर स्केटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गुरुवार को पहले दिन शिमला के दो स्केटर्स ने दो मेडल जीते। चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे नौ वर्षीय अयान गुप्ता ने स्पीड स्केटिंग की 300 मीटर स्पर्धा में सिल्वर मेडल, जबकि 300 मीटर की स्पीड स्केटिंग में ही शिमला की स्केटर ज्वायन टा टूंग ने कांस्य पदक जीता। दोनों स्केटर्स शिमला आइस स्केटिंग क्लब के स्केटर्स हैं। ये अभी पांच से आठ जनवरी तक चलने वाली स्पर्धा के अन्य मुकाबलों में भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में पहले दिन दो मेडल जीतने पर शिमला आइस स्केटिंग क्लब के सचिव मनप्रीत सेंबी, संगठन सचिव पंकज प्रभाकर और सुदीप महाजन ने खुशी जताई है। स्पीड स्केटिंग के कोच और क्लब के संगठन सचिव पंकज प्रभाकर ने कहा कि दोनों स्केटर्स स्पर्धा में और अच्छा प्रदर्शन कर और मेडल जीतकर ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद पहली बार क्लब के सदस्य स्केटर्स ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दो मेडल जीते। मेडल विजेताओं को क्लब लौटने पर सम्मानित करेगा। चैंपियनशिप का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मैरी कॉम ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed