फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Ayush Department: Yadavendra Goma said- medicines will be available as per OPD

हिमाचल आयुष विभाग: यादवेंद्र गोमा बोले- ओपीडी के हिसाब से मिलेंगी दवाएं

Wed, 30 Oct 2024 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

अस्पतालों और औषधालय में मरीजों की ओपीडी के हिसाब से दवाओं का आवंटन होगा। किस अस्पताल और औषधालय में कितने ओपीडी रहती है, विभाग इसका आकलन कर रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Ayush Department: Yadavendra Goma said- medicines will be available as per OPD
युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा । - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के आयुष अस्पतालों और औषधालय में मरीजों की ओपीडी के हिसाब से दवाओं का आवंटन होगा। किस अस्पताल और औषधालय में कितने ओपीडी रहती है, विभाग इसका आकलन कर रहा है। जहां मरीजों की ज्यादा ओपीडी रहती है वहां पहले से ज्यादा दवाओं की सप्लाई भेजी जाएगी।

विज्ञापन


जहां मरीजों की कम ओपीडी रहती है। वहां उसी हिसाब से दवाओं का आवंटन होगा। प्रदेश सरकार इसके लिए मरीजों की एक साल की ओपीडी का आकलन कर रही है।  प्रदेश सरकार का मानना है कि कई अस्पताल ऐसे हैं जहां मरीजों के लिए ज्यादा दवाओं की जरूरत रहती है।
विज्ञापन


कई बार दवाइयां कम पड़ जाने से मरीजों को बाहर से भी दवाइयां लेनी पड़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं का स्टाॅक भेजने का फैसला लिया है। अब लोगों का आयुष अस्पतालों में इलाज कराने का रुझान बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री दी जा रहीं दवाएं
औषधालय और अस्पतालों में ही निशुल्क दवाइयां दी जा रही हैं। अभी आयुष विभाग की औषधालय को बराबर दवाएं भेजी जाती हैं।

प्रयास है कि मरीजों को अस्पतालों में ही सभी बीमारियों की निशुल्क दवाइयां मिले। ज्यादा ओपीडी वाले अस्पतालों में अतिरिक्त स्टाॅक भेजा जाएगा।-यादवेंद्र गोमा, आयुष मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed