फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Assembly session: Three ropeway projects will soon come to the ground in Himachal, CM Jairam informed

विधानसभा: हिमाचल में तीन रोपवे प्रोजेक्ट जल्द धरातल पर उतरेंगे, सीएम जयराम ने दी जानकारी

Thu, 05 Aug 2021 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Aug 2021 09:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में शिवधाम बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी वन मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रदेश सरकार को रोपवे पर फोकस करने को कहा था। 

विज्ञापन
himachal Assembly session: Three ropeway projects will soon come to the ground in Himachal, CM Jairam informed
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में जल्द ही तीन रोपवे प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेंगे। धर्मशाला मैक्लोड़गंज रोपवे दो महीने के भीतर बनकर तैयार होगा, पलचान रोपवे बनाने का भी रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने इसकी वन मंजूरी दे दी है। बिजली महादेव रोपवे की वन मंजूरी भी जल्द मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी भाजपा विधायक रमेश ध्वाला की निजी सदस्य दिवस पर लगाए गए जल पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत संकल्प प्रस्ताव के तहत दी।   

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में शिवधाम बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी वन मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रदेश सरकार को रोपवे पर फोकस करने को कहा था। उन्होंने कहा कि अटल टनल ने हिमाचल को विश्व के मानचित्र पर पहचान दिलाई है। टनल के दोनों किनारों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय वन मंत्रालय से वन मंजूरी की अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन


लाहौल घाटी में प्रतिदिन देश-विदेश के आठ हजार सैलानी पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 2017 में पर्यटन पर फोक्स किया। 2019 में पर्यटन नीति लाई गई। शिमला, धर्मशाला, डल्हौजी, मनाली और कसौली में नए पर्यटन स्थल बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तत्तापानी में जल परिवहन की शुरुआत की गई। पौंग डैम में जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने के लिए वन्य प्राणी विंग से अनुमति नहीं मिली है। चमेरा डैम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिमला से कुल्लू, शिमला से धर्मशाला और चंडीगढ़ से शिमला के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू की गई है। मंडी, रामपुर, बद्दी, शिमला के संजौली में हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। कोरोना के चलते हिमाचल के पर्यटन को काफी धक्का लगा है। इसके चलते कार्य में देरी हुई है। मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट विधायक रमेश ध्वाला संकल्प प्रस्ताव वापस लिया। इस संकल्प प्रस्ताव में 12 सदस्यों ने अपनी बात रखी। इसमें राम लाल ठाकुर, आशा कुमारी, जेआर कटवाल, सुंदर सिंह, किशोरी लाल, लखविद्र राणा, जगत सिंह नेगी, सुभाष ठाकुर, जवाहर ठाकुर ने जल पर्यटन को विकसित करने के सुझाव दिए।    


हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत बांटे 3,16,626 गैस कनेक्शन
प्रदेश में बीते तीन साल से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3,16,626 गैस कनेक्शन व केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,07,820 गैस कनेक्शन पात्र परिवारों को वितरित किए गए। हिमाचल गृहिणी सुविधा के तहत पात्र परिवारों को 3500 रुपये का लाभ दिया गया। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला के तहत लाभार्थियों को प्रति कनेक्शन पर 1600 की वित्तीय सहायता बिना डिपाजिट राशि के एलपीजी कनेक्शन दिया गया। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने यह जानकारी विधायक राजीव बिंदल की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष 2020-21 में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 12557 गैस कनेक्शन लंबित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed