फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Session: Sloganeering in the House over Kangana Ranaut's statement against farmers

हिमाचल: कंगना रणौत के बयान पर विधानसभा में हंगामा-नारेबाजी, निंदा प्रस्ताव पारित

Tue, 27 Aug 2024 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Aug 2024 06:17 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के खंडन के बाद सदन में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने भी कंगना के बयान से किनारा करते हुए कहा कि कंगना का बयान उनका निजी मत है। पार्टी का इस बयान से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Himachal Assembly Session: Sloganeering in the House over Kangana Ranaut's statement against farmers
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी संसदीय सीट से भाजपा सांसद कंगना रणौत के किसानों पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर हिमाचल विधानसभा ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। बयान पर सदन में खूब हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष में नारेबाजी भी हुई। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के खंडन के बाद सदन में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने भी कंगना के बयान से किनारा करते हुए कहा कि कंगना का बयान उनका निजी मत है। पार्टी का इस बयान से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कंगना के बयान को लेकर निंदा प्रस्ताव लाया। कहा कि कंगना चुनी हुई प्रतिनिधि हैं और उन्होंने विवादित बयान देकर हिमाचल के किसानों-बागवानों का भी अपमान किया है। सदन को इस मामले पर निंदा प्रस्ताव पास करना चाहिए। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कंगना के बयान से माहौल बिगड़ने का खतरा है। हिमाचल में कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए मेरी मुख्यमंत्री से अपील है कि कंगना के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करें।
विज्ञापन


ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि कंगना के बयान से किसान-बागवान आहत हैं, कंगना नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के क्षेत्र से आती हैं। उन्हें चुनाव जितवाने में जयराम ठाकुर ने खूब मेहनत की, लेकिन उनकी जुबान पर काबू नहीं रखवा पाए। इस बीच विपक्ष के विधायकों ने मामले पर बेवजह राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस के विधायकों ने भी नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व ने भी कंगना के बयान का खंडन किया है। यह सदन भी इस बयान की निंदा करता है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नियमों के अनुसार जो सदन में मौजूद नहीं है और अपना पक्ष नहीं रख सकता उसे लेकर सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए। इस मामले में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपना पक्ष साफ कर दिया है, प्रदेश भाजपा का भी वही पक्ष है।


मानसिक दिवालियापन की शिकार कंगना
 विक्रमादित्यसदन के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनी हुई प्रतिनिधि होकर किसानों पर दिए बयान से कंगना ने साफ कर दिया है कि वह मानसिक दिवालियापन की शिकार हैं। कूटनीतिक स्तर पर भी कंगना का बयान मुश्किलें बढ़ाने वाला है। वह कहती हैं-चीन और अमेरिका का दखल था। मोदी सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह इतनी कमजोर है कि विदेशी ताकतें देश में दखल दे पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed