फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Session: Old pension not yet applicable for employees of Municipal Corporation and urban bod

हिमाचल विधानसभा सत्र: नगर निगम और शहरी निकायों के कर्मचारियों के लिए अभी पुरानी पेंशन लागू नहीं

Fri, 23 Feb 2024 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 07:35 PM IST
सार

नगर निगम शिमला समेत अन्य 59 शहरी स्थानीय निकायों को पुरानी पेंशन का लाभ देने से पहले स्थानीय निकायों की प्राप्तियों व प्रतिबंधित देनदारियों के मद्देनजर वित्तीय वहनीयता का परीक्षण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Assembly Session: Old pension not yet applicable for employees of Municipal Corporation and urban bod
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम शिमला के कर्मचारियों के लिए अभी पुरानी पेंशन लागू नहीं की गई है। नगर निगम शिमला समेत अन्य 59 शहरी स्थानीय निकायों को पुरानी पेंशन का लाभ देने से पहले स्थानीय निकायों की प्राप्तियों व प्रतिबंधित देनदारियों के मद्देनजर वित्तीय वहनीयता का परीक्षण किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी विधायक लोकेंद्र कुमार की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि नगर निगम शिमला की ओर से अप्रैल, 2023 से एनपीएस अंशदान की कटौती की राशि संबंधित एजेंसी (एनएसडीएल मुंबई) को नहीं भेजा जा रहा है। निगम कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह काटी गई 10 फीसदी कर्मचारी अंशदान राशि को बैंक खाता (एफडीआर) में जमा किया जाता है। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतनमान के अधिकतम 17 फीसदी की दर से मासिक नियोक्ता अंशदान को पेंशन एवं ग्रेच्युटी फंड में नियमित रूप से जमा किया जाता है। 
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई में सड़क निर्माण में 7689.94 लाख होंगे खर्च
 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत विभिन्न मांगों पर 7689.94 लाख रुपये की धनराशि व्यय किए जाने का प्रावधान किया गया है। इन सड़कों का निर्माण हर जिले में किया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। मंत्री ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जाना है। मंडल स्तर पर सड़क निर्माण के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा जो सड़कें खराब है, उनको भी ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के 279 अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी
 प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों के स्थानांतरण किए गए हैं। प्रदेश में 279 ऐसे अस्पताल हैं, जहां चिकित्सकों की कमी चल रही है। प्रदेश में 25 नागरिक अस्पतालों में सभी चिकित्सक कार्यरत हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह जानकारी भाजपा विधायक हंसराज और कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि जिलों में डाॅक्टरों की कमी चल रही है। उन्होंने एक और प्रश्न के उत्तर में कहा कि चंबा मेडिकल काॅलेज में 1 जनवरी, 2023 से 21 दिसंबर, 2023 तक बालरोग विभाग में 24,259, दंत चिकित्सा विभाग में 6,092, आपातकाल विभाग में 1,21,252, ईएनटी में 1,432, नेत्र विभाग में 12,768, औषधि विभाग में 38,545, शल्य चिकित्सा विभाग में 12,118, स्त्री लोग विभाग में 12,593, हड्डी रोग विभाग में 19,797, चमड़ी रोग विभाग में 12,026 ओपीडी दर्ज की गई है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 10 सीटी स्कैन और 80 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल ठियोग, बड़ा गांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटगढ़ में डॉक्टरों के 8 पद रिक्त हैं। पदों को भरा जाना निरंतर प्रक्रिया है।
 

हिमाचल में विदेशी शिक्षण संस्थानों की भागीदारी का स्वागत : रोहित
हिमाचल में विदेशी शिक्षण संस्थानों की भागीदारी का प्रदेश सरकार स्वागत करेगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के दौरान चैतन्य शर्मा के संकल्प प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि युवा विधायक ने शिक्षा क्षेत्र को लेकर सार्थक सुझाव दिया है। यूजीसी ने विदेशी शिक्षण संस्थानों को लेकर नियम बनाए हैं। प्रदेश सरकार विदेशी शिक्षण संस्थानों के साथ पार्टनरशिप भी कर सकती है। इतना ही नहीं, ज्वाइंट डिग्री और ड्यूल डिग्री को लेकर भी आवेदन किया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भी 4 विदेशी शिक्षण संस्थानों के साथ एमओयू किए हैं। प्रदेश सरकार ने पहली बार 102 अध्यापकों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजा है। सिंगापुर में प्रदेश के अध्यापक शिक्षण की आधुनिक तकनीक सीखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed