फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly session: CM Jairam said that Action will be taken on breaking the foundation stone and inauguration plaque

विधानसभा सत्र: सीएम जयराम बोले- शिलान्यास और उद्घाटन की पट्टिका तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Wed, 02 Mar 2022 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Mar 2022 08:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शरारती तत्वों की ओर से नुकसान पहुंचाने की शिकायतें आई हैं। उन पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के पास 15 शिकायतें आई थीं। 

विज्ञापन
himachal assembly session: CM Jairam said that Action will be taken on breaking the foundation stone and inauguration plaque
सीएम जयराम ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला किन्नौर में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए शिलान्यास और उद्घाटन की पट्टिका को नहीं तोड़ा गया है। जिन शरारती तत्वों ने 45 पट्टिकाओं को तोड़ा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन पट्टिकाओं को स्थापित करने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। सीएम ने कहा कि शरारती तत्वों की ओर से नुकसान पहुंचाने की शिकायतें आई हैं। उन पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के पास 15 शिकायतें आई थीं। इनमें नौ शिकायतों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शेष छह शिकायतें की जांच के दौरान कोई अपराध घटित होना नहीं पाया गया। पंजीकृत नौ अभियोगों में से 2 से 3 लोगों के खिलाफ चालान व शेष 7 अभियोगों में अनट्रेस रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की गई है। 

विज्ञापन


ढरोवाल-कुनिहार-शिमला  राष्ट्रीय राजमार्ग का काम जल्द  
 केंद्र सरकार ने ढरोवाल - नालागढ़ - रामशहर - कुनिहार - शिमला सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग की सैद्धांतिक स्वीकृति 14 सितंबर, 2016 को दी गई है। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को दी गई है। इस योजना को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक लखविंद्र सिंह राणा के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 
विज्ञापन


नियमों के तहत होगी होम्योपैथिक डॉक्टरों की भर्ती
  हिमाचल प्रदेश में 240 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को अधिसूचित किया गया है। इन केंद्रों में होम्योपैथिक चिकित्सक कार्यरत नहीं है। होम्योपैथिक चिकित्सकों की भर्ती और पदोन्नति नियमों के तहत की जाती है। अलग से पॉलिसी का कोई प्रावधान नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी विधायक राजेंद्र राणा की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देने का किया जा रहा परीक्षण
वर्तमान अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 590 पदों में से 225 पद रिक्त चल रहे हैं। वर्ष 2019 से वर्ष 2022 तक फायरमैन व चालक, पंप ऑपरेटर के 102 पदों को भरा गया है। 97 फायरमैन को विभागीय पदोन्नति से लीडिंग फायरमैन के पद पर पदोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। सीएम ने कहा कि अग्निशमन केंद्र में 29, उप अग्निशमन केंद्र में 23, अग्निशमन चौकियों में 17 विभिन्न श्रेणियों के पद स्वीकृत हैं। अग्निशमन कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed