फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Assembly session: CBI investigation on 27 private institutions in scholarship scam, chargesheet presented against 11

विधानसभा सत्र: छात्रवृत्ति घोटाले में 27 निजी संस्थानों पर सीबीआई जांच, 11 के खिलाफ पेश की चार्जशीट

Sun, 12 Dec 2021 01:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Dec 2021 01:09 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुल 27 निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच कर रही है। कोर्ट में 11 संस्थानों के मालिकों और कर्मचारियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र भी दायर हो चुके हैं। 

विज्ञापन
himachal Assembly session: CBI investigation on 27 private institutions in scholarship scam, chargesheet presented against 11
छात्रवृत्ति घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2016-17 के दौरान प्रदेश में हुए छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच शुरू होने के बाद निजी शिक्षण संस्थान सतर्क हो गए हैं। बीते तीन वर्षों से छात्रवृत्ति गबन का प्रदेश में एक भी मामला सामने नहीं आया है। शनिवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुल 27 निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच कर रही है। कोर्ट में 11 संस्थानों के मालिकों और कर्मचारियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र भी दायर हो चुके हैं।

विज्ञापन


16 संस्थानों के संबंध में जांच जारी है। केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन पंडोगा जिला ऊना पर 13.19 करोड़, केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन नवांशहर पर 11.33 करोड़ और नौ अन्य संस्थानों पर 30 करोड़ की राशि के दुरुपयोग करने का आरोप है। शिक्षा विभाग और बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर इस बाबत साजिश रची गई हैं। उन्होंने दावा किया कि घोटाले के चलते किसी भी पात्र विद्यार्थी की छात्रवृत्ति नहीं रोकी गई है। लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्रवृत्ति के गबन की राशि और विद्यार्थियों की संख्या का ब्यौरा कोर्ट का फैसला आने के बाद ही उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

प्रदेश के इन 18 संस्थानों पर हैं अनियमितताओं का आरोप

हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट काला अंब, केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशयन पंडोगा जिला ऊना, एएसएएमएस एजूकेशन ग्रुप नाहन, एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी, कौशल विकास समिति चंबा, एएसएएमएस शिक्षा समूह फतेहपुर जिला कांगड़ा, एसडीएस एजूकेशन ग्रुप ऊना, अरनी यूनिवर्सिटी काठगढ़ जिला कांगड़ा, एनआईईएलआईटी केंद्र नूरपुर, देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट चांदपुर जिला ऊना, एनआईईएलआईटी केंद्र चंबा, एनआईईएलआईटी केंद्र ऊना, बहारा यूनिवर्सिटी, एनआईईएलआईटी केंद्र नाहन, इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऊना, शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बिलासपुर, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी और स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट आईटीआई बडूखर जिला कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के इन संस्थानों में भी हुई है गड़बड़ी

आईटीएफटी शिक्षा समूह कुराली चंडीगढ़, विद्या ज्योति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट मोहाली, केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट नवांशहर, सुखजिंद्र ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट दुनेरा पठानकोट, आईसीएल ग्रुप ऑफ कॉलेज हरियाणा, अपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, टेक्निकल हरियाणा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी धरोन मोहाली, सुखजिंद्र ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट गुरदासपुर और दोआबा खालसा ट्रस्ट मोहाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed