फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly session: After cities the govt will also connect villages with sewerage scheme

शहरों के बाद गांवों को भी सीवरेज योजना से जोड़ेगी सरकार, मंत्री ने विस में दी जानकारी

Fri, 28 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly session: After cities the govt will also connect villages with sewerage scheme
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के शहरी क्षेत्रों के बाद गांवों को भी सीवरेज योजना से जोड़ा जाएगा। हर विधानसभा के एक गांव का इसके लिए सर्वे किया जाएगा। उसके बाद योजना को शुरू करने पर विचार किया जाएगा। नाचन के विधायक विनोद कुमार के सवाल का जवाब देते हुए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी चार ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रायल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग से इस कार्य के लिए डिपॉजिट दिया गया है। प्रदेश के ऐसे गांव जहां घनी आबादी है, वहां पर योजना को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने सभी विधायकों से एक-एक गांव का नाम बताने की अपील भी की। सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने क्षेत्र के चार वार्डों को मल प्रवाह से जोड़ने की मांग उठाई। उन्होंने कि सीवरेज कनेक्टिविटी न होने से सुकेती खड्ड से सतलुज में गंदगी जा रही है। एनजीटी इसकी मानीटरिंग कर रही है। इस पर जल शक्ति मंत्री ने विधायक को स्थानीय अधिकारियों के साथ इस मामले को लेकर बैठक करने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में इसका प्रावधान करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

कुल्लू में 37 से में 27 डॉक्टर हैं, प्रदेश में इतने शायद ही कहीं हों : महेंद्र

himachal assembly session: After cities the govt will also connect villages with sewerage scheme

 कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से डॉक्टरों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भेजने का आरोप लगाते हुए लोगों की परेशानियां बढ़ने का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आर्थो का चिकित्सक नहीं है। मेडिसन और सर्जरी का एक-एक चिकित्सक है। इससे ट्रामा सेंटर नहीं चल पा रहा है। अगर अस्पतालों से चिकित्सक मेडिकल कॉलेजों में ही ले जाने हैं तो कुल्लू में भी मेडिकल कॉलेज खोल देना चाहिए।

इस पर मुख्यमंत्री की जगह जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि कुल्लू में स्वीकृत 37 से में 27 चिकित्सक हैं। प्रदेश में शायद ही इतने अधिक चिकित्सक कहीं होंगे। आर्थो चिकित्सक की उपलब्धता होते ही नियुक्ति कर देंगे। उधर, सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ने होम्योपैथी चिकित्सक की नियुक्ति का मामला उठाया। इसके जवाब में मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में 12 होम्योपैथी केंद्रों में 14 स्वीकृत पद हैं। चंबा में दो और लाहौल स्पीति में एक पद रिक्त है। लोकसेवा आयोग के माध्यम से भर्ती की जा रही है। 

अल्ट्रासाउंड मशीनें चलाने के लिए चिकित्सकों को देंगे प्रशिक्षण

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सकों की कमी के चलते एमसीआई के निर्देशानुसार टांडा और आईजीएमसी में चिकित्सकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। मशीनों को ठीक तरीके से चलाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

इससे पूर्व बैजनाथ के विधायक मुलख राज ने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला, सिविल अस्पताल बैजनाथ और चढ़ियार में अल्ट्रासाउंट मशीनें खराब होने का मामला उठाया। इस पर मंत्री ने बताया कि बैजनाथ अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन सुचारु है। आयुर्वेदिक अस्पताल में बजट उपलब्ध होते ही मशीन की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed