{"_id":"6744687f6472cd5884023a25","slug":"himachal-assembly-s-winter-session-will-be-held-in-the-third-week-of-december-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Assembly Winter Session: दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Assembly Winter Session: दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र
Tue, 26 Nov 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:00 AM IST
सार
प्रदेश की 14वीं विधानसभा का सातवां सत्र दिसंबर के तीसरे सप्ताह से प्रस्तावित है। यह शीतकालीन सत्र धर्मशाला स्थित तपोवन में होगा।
विज्ञापन
विधानसभा परिसर तपोवन धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का सातवां सत्र दिसंबर के तीसरे सप्ताह से प्रस्तावित है। यह शीतकालीन सत्र धर्मशाला स्थित तपोवन में होगा। व्यवस्था और तैयारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला कांगड़ा प्रशासन को दक्षिण कोरिया के सियोल से ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पठानिया ने कहा कि एक कैलेंडर वर्ष में विधानसभा की ओर से तीन सत्रों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
इसलिए 31 दिसबर से पूर्व सत्र का आयोजन किया जाना अनिवार्य है। पठानिया 26 नवंबर को साउथ कोरिया की राजधानी सियोल से नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह 4 नवंबर को 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने आस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी के लिए रवाना हुए थे। 8 नवंबर तक सम्मेलन में मौजूद रहे और उसके बाद न्यूजीलैंड, जापान तथा दक्षिण कोरिया के अध्ययन प्रवास पर रहे। उनका 26 नवंबर को देर रात तक शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
पर्यटन के विकास के लिए दक्षिण कोरिया की नवीनतम नकनीक अपनाएं
पठानिया ने कहा कि सियोल पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत विकसित है। केंद्र और प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह देश व प्रदेश के पर्यटन को विकसित करने के लिए दक्षिण कोरिया सरकार की ओर से अपनाई जा रही नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करे। संरचनात्मक ढांचे को मजबूत करें। दक्षिण कोरिया के साथ भारत के मजबूत राजनीतिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक संबंध हैं, जिसका दोनों देश लाभ उठाकर एक-दूसरे का वाणिज्यिक, टेक्नोलॉजी तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में परस्पर सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन