फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Monsoon Session: Opposition dissatisfied with the reply of the Health Minister staged a walkout from the House

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र: सदन में जमकर हुआ हंगामा, विपक्ष ने दो बार किया वाकआउट

Tue, 10 Aug 2021 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 08:29 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भोजनावकाश के बाद कोरोना पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। असंतुष्ट विपक्ष के सदस्य इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि जिस विषय पर चर्चा हुई, मंत्री उस पर सही जवाब नहीं दे रहे हैं। इसके बाद विपक्ष के अन्य सदस्य भी खड़े हो गए और विरोध करने लगे।

विज्ञापन
Himachal Assembly Monsoon Session: Opposition dissatisfied with the reply of the Health Minister staged a walkout from the House
विपक्ष ने दो बार किया वाकआउट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के सातवें दिन मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। भोजनावकाश के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर टिप्पणी और कोरोना पर मंत्री के जवाब पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा होता रहा। विपक्ष ने शोर-शराबे के बीच दो बार सदन से वाकआउट कर जमकर नारेबाजी की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भोजनावकाश के बाद कोरोना पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। असंतुष्ट विपक्ष के सदस्य इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि जिस विषय पर चर्चा हुई, मंत्री उस पर सही जवाब नहीं दे रहे हैं। इसके बाद विपक्ष के अन्य सदस्य भी खड़े हो गए और विरोध करने लगे। कुछ देर बाद सत्ता पक्ष के सदस्य भी खड़े हो गए और सदन में हंगामा होने लगा। इसी बीच नाराज विपक्ष सदन से वाकआउट कर गया।

विज्ञापन


वहीं, विधायक जीतराम कटवाल ने नियम 130 के तहत चर्चा के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से संबंधित विषय लाया। चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने जैसे ही आरएसएस पर टिप्पणी की तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए। इसके बाद सदन में दोबारा हंगामा शुरू हो गया और विपक्ष सदन से फिर वाकआउट कर गया। विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) विपिन परमार ने कहा कि आरएसएस देशभक्त के रूप में कार्य करता रहा है। इस संस्था के बारे में सदस्य की टिप्पणी को कार्यवाही से हटाया जाता है। 
विज्ञापन


समाज कल्याण के काम करता रहा है आरएसएस : जयराम 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आरएसएस पहले भी देश और समाज कल्याण के लिए कार्य करता रहा है। वर्तमान में कोरोना काल के संकट में आरएसएस ने जरूरतमंदों की पूरी मदद की है। कोरोना से मारे गए लोगों को कोई कंधा देने वाला नहीं था। उनकी सेवा इस संस्था के लोगों ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास वरिष्ठ नेता का अभाव है। एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ लगी है। मंत्री का जवाब सुनने के बाद विपक्ष वाकआउट करता तो बात समझ में आती। दिन में दो बार वाकआउट करने का कोई औचित्य नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक मकसद से ही बात कर रहे कांग्रेस विधायक, वाकआउट निंदनीय: जयराम  

Himachal Assembly Monsoon Session: Opposition dissatisfied with the reply of the Health Minister staged a walkout from the House
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस विधायक दल के वाकआउट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे मानकर चल रहे थे कि सदन में कांग्रेस के लोग बड़ी गंभीरता से चर्चा करेंगे। लेकिन वे राजनीतिक मकसद से बात करते रहे। उन्होंने पांच मिनट ही चर्चा की और यह निंदनीय है कि कांग्रेस के सदस्य उठकर बाहर चले गए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सारी चर्चा के दौरान केवल राजनीतिक मकसद से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने यह बात मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि मंत्री सभी विषय का जवाब देने के लिए खड़े हुए हैं। सवर्ण आयोग के मसले पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी वर्गों को अपनी बात कहने का अधिकार है। वे पहले सचिवालय में मिले। फिर मंडी में भी मिले और प्रदर्शन भी किए। सामान्य वर्ग आयोग  कैसे काम करेगा, वे इस बारे में चर्चा कर रहे हैं। आयोग के गठन पर सारी प्रक्रिया को शुरू किया गया है। उनका उनसे प्रतिनिधिमंडल मिला था। सौहार्दपूर्ण माहौल में कभी कोई विवाद नहीं होना चाहिए। सारी प्रक्रिया शुरू की गई है। लोग आए, पर उन्होंने जिस तरह का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने की कोशिश की, वह सही नहीं है। सामान्य वर्ग आयोग के गठन के बारे में विचार किया जा रहा है। 

कांग्रेस मदहोशी से बाहर आए, अब जयराम हैं मुख्यमंत्री: सैजल

Himachal Assembly Monsoon Session: Opposition dissatisfied with the reply of the Health Minister staged a walkout from the House
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा है कि कांग्रेस मदहोशी से बाहर आए, अब जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पैट स्कैन मामले में हमलावर हुए कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी पर स्वास्थ्य मंत्री ने यह कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पैट स्कैन मशीन लगाने के लिए आईजीएमसी के पास भूमि चयनित कर ली गई है। वन मंजूरी का इंतजार है।
विधायक रामलाल ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में एक्सरे केंद्रों की हालत खराब है।

कई जगह डॉक्टर मशीन को खराब बताते हुए मरीजों को निजी अस्पताल में भेजते हैं। मिलीभगत का बड़ा खेल चल रहा है। जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 118 स्वास्थ्य संस्थानों पर केवल एक्सरे सेवाएं पीपीपी मोड पर करसना डायग्नोस्टिक लिमिटेड के साथ शुरू की गई हैं। एक्सरे करवाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 127 रुपये प्रति एक्सरे की दर से भुगतान कर रहा है। मरीजों को तीन मार्च 2021 से यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है। प्रदेश के 12 अस्पतालों में सीटी स्कैन तथा 72 सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। खराब एक्सरे मशीनों को ठीक करवाया जाएगा। बीपीएल परिवारों को राहत देने पर विचार जारी है।

कांग्रेस विधायक बाहर गए, शांडिल ने सदन में उठाया सवाल

सदन की कार्यवाही खत्म होने से करीब 15 मिनट पहले नियम 323 के तहत अपनी बात रखने पर अड़े रहे कांग्रेस विधायक तीसरी बार बाहर चले गए। हालांकि धनी राम शांडिल सदन में ही रहे। स्पीकर ने शांडिल को अपना विषय उठाने की अनुमति दी। विधायक आशा कुमारी और विक्रमादित्य सिंह ने धनी राम शांडिल को बाहर जाने का इशारा किया, लेकिन वह सीट पर खड़े रहे। जैसे ही विपक्ष के अन्य सदस्य बाहर चले गए तो उन्होंने अपनी बात कहनी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि कोहली समुदाय के भवन के लिए 30 लाख की राशि मंजूर है, लेकिन अभी तक यह भवन नहीं बना है। इस भवन की राशि बीडीओ दफ्तर में जमा है। इसे किसी और मद पर खर्च न किया जाए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि भवन के लिए तीस लाख की राशि कहीं और खर्च नहीं की जाएगी। यह राशि बीडीओ मशोबरा के पास जमा है। भूमि हस्तांतरण के बाद भवन की निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed