फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly elections ticket to bjp candidates

टिकटों पर भाजपा का अभी वेट एंड वॉच, कांग्रेस के कुछ बागियों की एंट्री संभव

Mon, 11 Sep 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly elections ticket to bjp candidates

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के आंतरिक सर्वेक्षण पूरे चुके हैं, लेकिन प्रत्याशी सूची आचार संहिता के बाद ही जारी होने की संभावना है। केंद्रीय नेतृत्व अभी वेट एंड वॉच की पोजिशन में है।

विज्ञापन


आचार संहिता लागू होने के बाद ही केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में दावेदारों के पैनल पर अंतिम फैसला होगा। सूत्रों की मानें तो आंतरिक सर्वेक्षणों की कड़ी में एक अंतिम रैपिड सर्वेक्षण आचार संहिता लागू के बाद भी करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस के अंदरूनी घमासान के बाद कुछ बागियों की भाजपा में एंट्री भी हो सकती है, जिसके चलते पार्टी फिलहाल प्रचार पर फोकस कर रही है।

घमासान मचने की आशंका

himachal assembly elections ticket to bjp candidates

भाजपा में टिकट को लेकर पार्टी में सैकड़ों दावेदार हैं। औसतन एक सीट से चार से पांच दावेदार होने के चलते प्रत्याशी घोषित होने में देरी से घमासान मचने की आशंका पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी जता चुके हैं। प्रदेश नेतृत्व जल्द टिकटों पर निर्णय चाहता है, लेकिन केंद्र रणनीति लिहाज से एक महीना और सस्पेंस बनाए रखेगा।

भाजपा वर्ष 2012 में टिकट वितरण के बाद पनपे असंतोष से सीख लेकर इस बार जल्दबाजी के मूड में नहीं है। चुनाव से ठीक पहले बागी सुरों को पर लगाम कसने का प्लान भी भाजपा नेतृत्व पहले ही तैयार कर चुका है। बगावत के लिहाज से संवेदनशील सीटों का चिन्हीकरण किया जा चुका है।

सर्वेक्षण में कमजोर मिली सीटिंग विधायक वाली सीटें भी चिह्नित हो चुकी हैं। इस बार टिकट आवंटन का पूरा मामला केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। प्रदेश कोर ग्रुप की मीटिंग के बाद दावेदारों ने अपने संपर्क सूत्र खंगालना शुरू कर दिया है। 

पार्टी में प्रत्याशी चयन की अपनी प्रक्रिया है, जिसके तहत दावेदारों के नाम तय किए जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व ही टिकटों पर अंतिम निर्णय लेता है। पहली प्राथमिकता प्रचार अभियान पर है। -सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed