फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal assembly elections: Satyendra Jain said that AAP will give tickets to common people, will form govt in the state

हिमाचल विधानसभा चुनाव: सत्येंद्र जैन बोले- आम लोगों को टिकट देगी आप, प्रदेश में बनाएगी सरकार

Mon, 04 Apr 2022 07:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Apr 2022 07:38 PM IST
सार

जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के दौरे पर पहुंचे आप के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब में जीत का परचम लहराने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में भी सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
Himachal assembly elections: Satyendra Jain said that AAP will give tickets to common people, will form govt in the state
लाहौल में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी जमीन स्तर पर काम करेगी। आम लोगों में से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करेंगे। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के दौरे पर पहुंचे आप के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब में जीत का परचम लहराने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में भी सरकार बनाएगी।  2022 के विस चुनावों में आप राज्य की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को लाहौल के सिस्सू में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए एलपीएस के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने सिस्सू पहुंचने पर जैन का स्वागत किया। जस्पा ने कहा कि लाहौल घाटी में आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में उत्साह है। भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल की दुर्दशा की है। अब आम आदमी के हाथ में सत्ता संभालने का वक्त आ गया है। मंडी में छह अप्रैल को होने वाली दिल्ली के सीएम केजरीवाल के रोड शो में लाहौल-स्पीति से भी सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर पंचायत के पूर्व प्रधान सरोज ठाकुर, जाहलमा पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार, सुभाष ठाकुर और रोपसंग के हिमाल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


बसें भेजने के लिए आप के पास पैसा नहीं, अपने खर्च पर पहुंचें कार्यकर्ता 
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान के मंडी के होने वाले रोड शो में भीड़ जुटाने के लिए बसों में लोग नहीं लाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को अपनी गाड़ियों या लिफ्ट लेकर समारोह में पहुंचाना पड़ेगा। बजट की कमी के चलते बसों में लोगों को लाने का फैसला टाल दिया गया है। जरूरत पड़ने पर जिला मंडी और हमीरपुर जिलों से कुछेक बसें चलाई जा सकती हैं। छह अप्रैल को मंडी में आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का रोड शो है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने बताया कि रोड शो में 20 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंडी और हमीरपुर साथ-साथ हैं। ऐसे में यहां से लोगों को रैली में लाने के लिए बसें भेजी जा सकती हैं। अन्य जिलों से अगर बसें चलाई जाती हैं तो पार्टी का लाखों में खर्चा होगा। कार्यकर्ता अपनी जेब से पैसा खर्च कर टेंपो ट्रैवलर और सूमो गाड़ी कर लोगों को अपने साथ लेकर आ रहे हैं। रोड शो के दौरान वाहनों को खड़ा करने की भी समस्या है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एसएस जोगटा ने बताया कि जिला शिमला, सोलन से करीब 5 हजार लोग रोड शो में भाग लेंगे। पार्टी के लोग गांव-गांव जाकर लोगों को रोड शो में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सभी लोग अपनी गाड़ियों में आएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed