फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election union minister rajnath singh statement over pakistan

राजनाथ सिंह बोले-पाकिस्तान को अब झंडा नहीं गोलियों से सिखाएंगे सबक

Fri, 03 Nov 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/बैजनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/बैजनाथ Updated Fri, 03 Nov 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election union minister rajnath singh statement over pakistan

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को मंडी और बैजनाथ में चुनावी जनसभाएं कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं जबकि कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम धूल झोंककर नहीं, आंखों में आंखें डाल कर वोट मांग रहे हैं। 

विज्ञापन


लोकतंत्र लोकलाज के बिना नहीं। भ्रष्टाचार के आरोप तय होने पर त्यागपत्र देना नेता का धर्म होना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि जिस पार्टी के मुखिया पर भ्रष्टाचार के आरोप हों, उसे वोट नहीं मांगने चाहिए। 
विज्ञापन


मंडी सदर क्षेत्र के मझवाड़ में राजनाथ ने कहा कि दोकलाम का मुद्दा केंद्र सरकार की सूझबूझ से सुलझा है। दोकलाम में शांति और सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने सूझबूझ का परिचय दिया है। दुनिया आज भारत की शक्ति का लोहा मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैजनाथ के मेला ग्राउंड में कहा कि 28 वर्ष पुराने प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन एक्ट को कांग्रेस ने लागू नहीं किया जबकि मोदी सरकार ने इसे लागू कर एक वर्ष में 850 करोड़ की बेनामी संपत्तियों को जब्त किया। जीडीपी दर तीन माह के अंतराल में बढ़ती-घटती रहती है। 


कांग्रेस इसे बेवजह तूल दे रही है जबकि दुनिया की नजर में भारत आर्थिक रूप से तेजी से बढ़ रहा है। राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान को अब शांति का प्रतीक सफेद झंडा नहीं बल्कि अनगिनत गोलियों से जवाब दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed