शहनवाज हुसैन का बयानः बोले- हिमाचल में भाजपा जितेगी पचास से ज्यादा सीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि हिमाचल उनके दिल में बसता है। कांग्रेस पार्टी डूबती नाव है। इस नाव में अब छेद हो गया है। इसलिए अब नाव से निकलने की बारी है। सब बाहर निकलो।
वे द्रंग निर्वाचन क्षेत्र के मध्य केंद्र कटौला में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पचास का आंकड़ा पार करेगी। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीएम खुद भी हारेंगे और उनका बेटा भी।
कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रजब अली, जिला परिषद कटौला वार्ड पमिता शर्मा, कुशाल ठाकुर, कटौला कार्यालय प्रभारी और द्रंग मंडल चुनाव समिति के सदस्य बालकराम ठाकुर, कटौला पंचायत के उपप्रधान राजेंद्रपाल, कृष्ण चंद, विद्यासागर, रामचंद्र, देवराज, हुकम चंद, राजूराम, जितेंद्र कुमार, नंदलाल, नागेंद्र पाल, भगतराम, बबलूराम, गुड्डूराम, हरवंश, चेनेराम, दीपक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति
विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी ने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। सुमन शर्मा और सुरेखा को चंबा, रेणु सिपहिया को कांगड़ा, नीलिमा शर्मा और परमजीत कौर को नूरपुर, संतोष और राकेश रानी को देहरा, संतोष शर्मा और कमला कपूर को पालमपुर, डोलकर लाहौल-स्पीति,
प्रभा पाल्सरा कुल्लू, पवना शर्मा को सुंदरनगर, रीता खन्ना और महिमा नेगी को हमीरपुर, अनीता नेगी और इंदिरा शर्मा को ऊना, सोनिया चौहान और नीलम रघुवंशी को बिलासपुर, प्रभा वर्मा को सोलन, उषा शर्मा को सिरमौर, शारदा ठाकुर को रामपुर, मीना को रामपुर, कोटखाई, कविता कंवर को शिमला ग्रामीण, \
शारदा ठाकुर को किन्नौर, सुमन चौधरी और राजेश्वरी को शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्ति किया है। सुशीला नेगी ने कहा कि सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में वहां के नेताओं के साथ समन्वय बनाकर रिपोर्ट कार्यालय भेजेंगे।