फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election satpal satti statement over congress

सतपाल सत्ती का कांग्रेस पर वारः बोले- 45 हजार किसानों ने छोड़ा कृषि कार्य

Fri, 27 Oct 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Oct 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election satpal satti statement over congress

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने वीरभद्र सिंह की सरकार को किसान व बागवान विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में सरकार ने करोड़ों रुपये बंदरों की नसबंदी पर खर्च कर दिए लेकिन हिमाचल में बंदरों की संख्या कम नहीं हुई। 

विज्ञापन


वीरभद्र सरकार बंदरों की समस्या का समाधान करने में पूरी तरह से विफल रही है। स्थिति यह है कि प्रदेश में 45 हजार परिवारों ने कृषि व बागवानी का कार्य छोड़ना पड़ा है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस सरकार बीते छह महीने से बंदरों को पकड़ने का कार्य बाहरी राज्य की एजेंसी को दिया है। 
विज्ञापन


उन्हें एक बंदर के पकड़ने का 700 रुपये रेट निर्धारित किया है। एजेंसी को बंदर पकड़ने के बाद नसबंदी केंद्र में रखना होगा। सतपाल सत्ती ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में तो बंदर पकड़ने पर भी घोटाला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी शहर के लोग बंदरों के उत्पात से दो मंजिला भवन से गिरी लड़की का मामला नहीं भूले हैं। इसके अलावा अनेकों उदाहरण हैं जहां बंदरों ने बच्चों और महिलाओं को घायल न किया हो।

183 करोड़ को खर्च नहीं कर पाई सरकारः धूमल

himachal assembly election satpal satti statement over congress

उधर, नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को धर्मशाला और शिमला दो स्मार्ट सिटी दी है, लेकिन कांग्रेस सरकार धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए आवंटित 183 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए योजना नहीं बना पाई है। 

धूमल ने कहा है कि 23 जून शिमला को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया। इसके कायाकल्प के लिए 2906 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की गई, लेकिन विभागों की लापरवाही और समय पर काम नहीं हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा कहते हैं कि काम होने में समय लगता है। धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह की सरकार का यही विकास है जिसका गुणगान करने के लिए उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल आना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed