फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election prime minister narendra modi rally at una

पीएम मोदी बोले- धूमल की एक बार फिर सरकार बनाएं, दिल्ली से मुझे हिमाचल की सेवा का अवसर दें

Mon, 06 Nov 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
टीम डिजिटल/ शिमला Updated Mon, 06 Nov 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election prime minister narendra modi rally at una

हिमाचल के जिला ऊना के इंदिरा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि इस बार कमल के बटन पर ऐसी उंगली दबाएंगे कि देश में बेईमान लोग फिर से कभी मैदान में आने की हिम्मत न करें।

विज्ञापन


भाजपा को भव्य  विजय दिलायें। प्रेम कुमार धूमल की एक बार फिर सरकार बनायें और दिल्ली से मुझे हिमाचल की सेवा का एक और अवसर दीजिए। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन के लिए पुरानी सरकार ने घोषणाएं तो की, लेकिन एक भी पैसा नहीं ‌दिया। आज भाजपा ने रेल लाइन बिछाने की दिशा में काम किया। ‌
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोड, हवाई और रेल नेटवर्क को बढ़ाया जाएगा। पर्यटन बढ़ता है तो रोजगार बढ़ता है। केंद्र में जब अटल विहारी और हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल सीएम थे तो पर्यटन चरम पर था।

एक बार फिर हिमाचल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए केंद्र में मोदी और हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल की सरकार बनने जा रही है। मोदी ने कहा कि 57 हजार करोड़ रुपये जो बिचौलिये खा जाते थे, वो अब बंद हो गया है।



  



 

30 साल तक बेनामी संपत्ति कानून को ठंडे बस्ते में डाला

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at una

राजीव गांधी के समय में बेनामी संपत्ति पर चर्चा होती थी। लेकिन जब इसे संसद में लाया गया तो, सरकार में बैठे नेता डर गए। जब इसे लागू करने की बारी आई तो 30 साल तक बेनामी संपत्ति कानून को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

क्योंक‌ि उनको डर था कि हम ही फंस जाएगे और हम ही पकड़े जाएगे। तीस साल बाद हमने संशोधित बेनामी संपत्ति कानून बनाया। जिन्होंने देश को लूटा है, उनका माल अब वापस जनता को मिलेगा। जिन्होंने लूटा है वो अब बचने वाले नहीं है। 

हिमाचल में कांग्रेस मैदान छोड़ कर भाग गई है

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at una

पहले की सरकारें भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में डरती थीं। मोदी ने कहा क‌ि विकास ही हमारी युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करने का जरिया बने। हमारी कोशिश है कि देश में विकास पर ही चर्चाएं होनी चाहिए। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता में गुस्‍सा है। हिमाचल में कांग्रेस मैदान छोड़ कर भाग गई है। हिमाचल का चुनाव हिमाचल की जनता जनार्दन लड़ रही है। कांग्रेस को सबक सिखाने का फैसला जनता ने कर लिया है। इस बात का दुख रहेगा कि कांग्रेस मैदान छोड़ कर भाग गई। 

मोदी ने कहा क‌ि दूध का दूध और पानी का पानी करने की ताकत एक सामान्य मतदाता के हाथ में है। हमने बहुत चुनाव देखे और लड़े हैं। इतने सालों के राजनीतिक सफर में हवा का रुख जानने-पहचाने की जरूरत नहीं, हिमाचल में भाजपा की आंधी चल रही है।

 देश की आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस ने ही देश में सर्वा‌धिक राज किया। साल 2014 में देश की जनता ने एक ऐसे प्रधानमंत्री को सता में बिठाया, जिसने भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रण लिया। अब कोई पंजा हिंदुस्तान की तिजोरी पर नहीं पड़ सकता, अब कोई पंजा गरीब के हक को नहीं छीन सकता। 

4 हजार करोड़ रुपए का काला कारोबार हाथ लगा

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at una
relly

 तीन लाख फर्जी कंपनियों को ताले लगा दिए। ये शक के दायरे में है। इसमें से पांच हजार का सैंपल टेस्टिंग की है। इसमें 4 हजार करोड़ रुपए का काला कारोबार हाथ लगा है।

अब इनके पास छाती पीटने के अलावा कुछ बचा नहीं है। आपको हैरानी होगी कि एक कंपनी के 21 सौ बैंक खाते है। ये सब नोटबंदी के बाद सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed